Bihar Politics : तिरुपति में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, पार्टी विस्तार को लेकर दिया संदेश...

Bihar Politics : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपने पार्टी के विस्तार को लेकर तिरुपति में बैठक का आयोजन किया. जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने काह की समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवैधानिक अधिकार, समानता और राजनीतिक भागीदारी को पहुंचाना पार

Bihar Politics : तिरुपति में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संत
संगठन के विस्तार पर चर्चा - फोटो : SOCIAL MEDIA

Tirupati : हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन इन दिनों तिरुपति के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और दक्षिण भारत में मजबूती को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम (से.) गरीबों, पिछड़ों और वंचितों की पार्टी है। इसका गठन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया, जो समाज के सबसे निचले पायदान से उठकर राजनीति में आए और समाज के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी।

डॉ. सुमन ने कहा कि हम (से.) का उद्देश्य है – समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवैधानिक अधिकार, समानता और राजनीतिक भागीदारी को पहुंचाना। यही हमारी लड़ाई है और यही हमारी प्रतिबद्धता है। हमारी पार्टी के नाम में ‘सेक्युलर’ शब्द केवल प्रतीक नहीं, हमारे मूल विचारों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और सवर्ण – सभी वर्गों का समर्थन हम (से.) को मिल रहा है, और यही हमारी ताकत है। दक्षिण भारत में पार्टी विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि पहले लगता था कि भाषाई बाधाएं हमें रोकेंगी, लेकिन अब स्पष्ट है कि लैंग्वेज कोई बैरियर नहीं है। हमारे मुद्दे, हमारी सोच और हमारे संघर्ष की भावना सब जगह एक जैसी है – गरीबों को मंच देना, न्याय और बराबरी दिलाना ही हमारा लक्ष्य है।

NIHER

डॉ. सुमन ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी को मजबूत करें, संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाएं। उन्होंने कहा कि हम (से.) जनता की आवाज को सड़क से संसद तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था.. सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से बेहद उत्साहित दिखे और सबने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में हजारों कार्यकर्ताओं के अलावा हम (से.) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण,  आंध्र प्रदेश अध्यक्ष सुवर्णा राजू, प्रधान महासचिव मो. रफीक, उपाध्यक्ष एस. खदर वली, संगठन प्रभारी विनोद कुमार, शेकरा, विजय कुमार, असगर वली, सुमन कुमार, आकाश कुमार, आदि भी मौजूद रहे।

Nsmch