Operation Sindoor News: कारगिल हीरो दिगेंद्र सिंह की हुंकार ,कहा- 'अब गांधी वाला भारत नहीं, बोस वाला भारत है, आंख उठाई तो निकाल लेंगे!

Operation Sindoor News: भारत की पाकिस्तान पर हालिया एयर स्ट्राइक के बाद कारगिल युद्ध के महानायक, महावीर चक्र विजेता रिटायर्ड फौजी दिगेंद्र सिंह ने ऐसा बयान दिया है, जिसने देश में हलचल मचा दी है।

Operation Sindoor News:
आंख उठाई तो निकाल लेंगे!- फोटो : social media

Operation Sindoor News:  भारत की पाकिस्तान पर हालिया एयर स्ट्राइक के बाद कारगिल युद्ध के महानायक, महावीर चक्र विजेता रिटायर्ड फौजी दिगेंद्र सिंह ने ऐसा बयान दिया है, जिसने देश में हलचल मचा दी है। राजस्थान के सीकर जिले के इस वीर सपूत ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अब भारत वही देश नहीं, जो चुपचाप सहन करता था। "आज का भारत सुभाष चंद्र बोस वाला भारत है। अगर दुश्मन आंख उठाकर देखेगा, तो हम उसकी आंखें निकाल लेंगे!

दिगेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य नरसंहार का जिक्र करते हुए बताया कि वहां निर्दोष लोगों को उनका धर्म पूछकर बेरहमी से मारा गया। इस अमानवीय कृत्य का जवाब देने के लिए भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया। भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना ने एकजुट होकर 9 अलग-अलग जगहों पर सटीक स्ट्राइक की, जिसने पाकिस्तान और आतंकवादियों को साफ संदेश दे दिया कि भारत अब ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं करेगा। 

1999 के कारगिल युद्ध में दिगेंद्र सिंह ने वह करिश्मा कर दिखाया था, जिसे सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। तोलोलिंग पहाड़ी की बर्फीली चोटी पर उन्होंने पाकिस्तानी मेजर अनवर खान का चाकू से सिर काटकर तिरंगा लहराया था। इतना ही नहीं, शरीर में पांच गोलियां लगने के बावजूद उन्होंने 48 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। उनके इस अदम्य साहस के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. केआर नारायणन ने उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया था। 

Nsmch

"अब गाल लाल कर देंगे!"

पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए दिगेंद्र सिंह ने कहा, "यह महात्मा गांधी वाला भारत नहीं, जो एक गाल पर थप्पड़ पड़ने पर दूसरा गाल आगे कर दे। आज अगर कोई ऐसा करेगा, तो हम उसका गाल लाल कर देंगे।" उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत ने कभी युद्ध की शुरुआत नहीं की, लेकिन जब-जब पाकिस्तान ने उकसाया, भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 

युद्ध हुआ तो फिर बॉर्डर पर जाएंगे

रिटायर्ड फौजी ने देशभक्ति से भरा एक और बयान देते हुए कहा कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ता है, तो वे दोबारा बॉर्डर पर जाएंगे। भारतीय सेना को अपना परिवार बताते हुए उन्होंने कहा, "मैं अपने परिवार का साथ देने के लिए हमेशा तैयार हूं। अगर मुझे युद्ध लड़ने का मौका नहीं मिला, तो मैं जवानों को प्रेरित करूंगा, उन्हें हथियार पहुंचाऊंगा। अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए मैं अपनी जान की बाजी लगा दूंगा।" 

पाकिस्तान को चेतावनी, भारत को गर्व

दिगेंद्र सिंह का यह बयान न केवल पाकिस्तान के लिए एक कड़ी चेतावनी है, बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण भी है। उनके शब्दों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत के वीर सपूत अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।