Union Budget 2026: बजट 2026 के बाद क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा, जानें पूरी लिस्ट
Union Budget 2026: देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद के पटल पर देश का 9वां बजट पेश करते हुए जनता की उम्मीदों और आर्थिक संवेदनाओं का ध्यान रखते हुए कई बड़े एलान किए।
Union Budget 2026: देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद के पटल पर देश का 9वां बजट पेश करते हुए जनता की उम्मीदों और आर्थिक संवेदनाओं का ध्यान रखते हुए कई बड़े एलान किए। मोदी सरकार के 15वें बजट के इस ऐतिहासिक सत्र में खास तौर पर आम आदमी की नजरें टिकी रही कि कौन-सी चीज़ें सस्ती होंगी और कौन-सी महंगी।
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि खेल-कूद के सामानों पर टैक्स में राहत दी गई है, जिससे अब मार्केट में जिम, स्पोर्ट्स गियर और फुटबॉल, बैडमिंटन जैसे खेलों के सामान सस्ते होंगे। इसका मकसद न सिर्फ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है, बल्कि उद्योग और रोजगार को भी मजबूती प्रदान करना है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी आम आदमी को राहत दी गई है। शुगर और कैंसर की दवाओं की कीमतों में कमी की घोषणा की गई है। 17 कैंसर दवाएं और 7 गंभीर बीमारियों की दवाइयां अब कम कीमत पर उपलब्ध होंगी। वित्त मंत्री ने इसे जन-स्वास्थ्य पर केंद्रित बजट का उदाहरण बताया।
बीड़ी प्रेमियों के लिए भी राहत भरी खबर है हालांकि सिगरेट पर कोई छूट नहीं, लेकिन बीड़ी की कीमतें कम कर दी गई हैं। इसके साथ ही बजट के बाद चमड़े के जूते और अन्य लेदर प्रोडक्ट्स भी सस्ते होंगे, जिससे उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
तकनीकी और ऊर्जा क्षेत्र में भी राहत मिली है। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बैट्री और माइक्रोवेव ओवन अब सस्ते मिलेंगे। इसके अलावा बायोगैस मिक्स्ड CNG और सोलर से जुड़े सामान भी बजट के बाद कम कीमत पर उपलब्ध होंगे।
कपड़ों और रोज़मर्रा के उपभोग की चीज़ों में भी राहत दी गई है। बजट के बाद कपड़े सस्ते होंगे और इससे फैशन इंडस्ट्री व घरेलू बाजार दोनों को लाभ होगा।
कुल मिलाकर, निर्मला सीतारमण का यह बजट आम आदमी की जेब पर ध्यान देने वाला और जीवन की रोजमर्रा की चीज़ों में राहत देने वाला माना जा रहा है। खेल, स्वास्थ्य, तकनीक और ऊर्जा चारों मोर्चों पर यह बजट सरकार का आर्थिक समावेशन और विकास का संदेश लेकर आया है।