Political news - गुरूजी की निधन के खबर अस्पताल पहुंचे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पीएम मोदी, हेमंत सोरेन को दिया दिलासा

New Delhi – पूर्व सीएम, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। उनके निधन से न सिर्फ पार्टी के लोगों को दुखी कर दिया। बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी भी शोक में डूब गए। शिबू सोरेन की निधन की खबर सुन पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने सर गंगाराम अस्पताल जाकर शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन किए और हेमंत सोरेन को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कल्पना सोरेन को भी सांत्वना दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की गई। उनका पूरा जीवन आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।'
कल होगा अंतिम संस्कार
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर शाम लगभग 4 बजे रांची लाया जाएगा, जिसके बाद उसे मोरहाबादी इलाके में उनके आवास पर ले जाया जाएगा। मंगलवार सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा लाया जाएगा और फिर रामगढ़ जिले में उनके पैतृक निवास नेमरा ले जाया जाएगा।
इससे पहले हेमंत सोरेन ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सबको छोड़कर चले गए... मैं आज शून्य हो गया हूं।'
नेफ्रोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एके भल्ला की देखरेख में अस्पताल में इलाज करा रहे थे। डॉ. भल्ला ने बताया कि शिबू सोरेन को सुबह 8.56 बजे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया, 'वह गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक हुआ था।