Political news - 55 साल की उम्र में कुंवारे राहुल गांधी ने बाइस बच्चों को लिया गोद, ग्रेजुएशन तक का उठाएंगे पूरा खर्च, जानें कौन हैं यह बच्चे
Political news - 55 वर्षीय राहुल गांधी राजनीति से अलग अब बच्चों को गोद लेने जा रहे हैं। उन्होंने एक दो नहीं पूरे 22 बच्चों को गोद लेने का फैसला किया है।

N4N Desk - कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी 55 साल की उम्र में ऐसा काम करने जा रहे हैं, जिसके बाद उनके विरोधी भी तारीफ करने से पीछे नहीं होंगे। राहुल गांधी ने 22 अनाथ बच्चों को गोद लेने का फैसला किया है। यह बच्चे वह हैं जिन्होंने पाकिस्तान की ओर पुंछ में हुई गोलीबारी में अपनों को खो दिया था।
दो महीने पहले राहुल गांधी ने किया था पुंछ का दौरा
बता दें कि राहुल गांधी ने मई में पुंछ की यात्रा की थी। अपनी यात्रा के दौरान, गांधी ने स्थानीय पार्टी के नेताओं से प्रभावित बच्चों की सूची तैयार करने को कहा था। इसके बाद, एक सर्वेक्षण किया गया और सरकारी रिकॉर्ड की जांच के बाद बच्चों के नाम अंतिम रूप दिए गए। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी, गोलाबारी में मारे गए 12 वर्षीय जुड़वां बच्चों, उरबा फातिमा और ज़ैन अली के सहपाठियों से मिलने क्राइस्ट पब्लिक स्कूल भी गए थे।
ग्रेजुएशन तक का उठाएंगे पूरा खर्च
इस बारे में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस चीफ तारिक हामिद कर्रा ने कहा कि राहुल गांधी पुंछ के उन 22 बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्चा उठाएंगे जिन्होंने अपने दोनों माता-पिता पाक गोलीबारी में गंवा दिए थे। तारिक के मुताबिक पहली किस्त तो कल बुधवार को जारी भी कर दी गई है, जब तक बच्चे ग्रेजुएट नहीं हो जाएंगे, मदद जारी रहेगी।
बता दें कि पाकिस्तानी गोलाबारी से सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में से एक पुंछ भी है। यहां बच्चों समेत कई नागरिक घायल हुए थे।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑपरेशन महादेव
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था, भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और 100 से ज़्यादा आतंकवादियों को मार गिराया। 7 मई के ऑपरेशन के बाद, भारत और पाकिस्तान 10 मई को युद्ध समाप्ति पर सहमत हुए थे।
सोमवारको भी जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 3 आतंकी मारे गए थे।गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में सेना ने ऑपरेशन महादेव चला रखा है।