Marriage News: वो लड़की नहीं थी... सुहागरात के लिए कमरे में गया दूल्हा, दुल्हन का घूंघट उठाते ही उड़े होश, फिर क्या हुआ...
Marriage News: शादी के पहली रात ही दूल्हे के साथ ऐसा कांड हुआ कि दूल्हे के पेरों तले जमीन खिसक गए...दूल्हे को कुछ समझ नहीं आया...आइए जानते पूरा मामला क्या है.....

Marriage News: शादी तय हुआ...धूमधाम से लड़का पक्ष बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। लड़की पक्ष ने जबरदस्त स्वागत किया। जिसके बाद लड़के और लड़की सात जन्मों के लिए बंधन में बंध गए। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा सभी रस्में हुई। जिसके बाद दूल्हा दुल्हन कमरे में चले। लेकिन जब दूल्हे ने दुल्हन का घूंघट उठाया तो उसके होश उड़ गए। दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। दूल्हा चीख उठा। दरअसल, मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ का है।
शादी के नाम पर धोखाधड़ी
जानकारी अनुसार जिले के सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के लीमा चौहान थाना अंतर्गत बुढ़नपुर गांव में एक युवक के साथ शादी के नाम पर बड़ा धोखा हुआ है। कमल सिंह सोंधिया नामक युवक की शादी 14 अप्रैल को खिलचीपुर के लिम्बोदा गांव में आयोजित एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराई गई थी। लेकिन शादी के अगले ही दिन जब कमल ने अपनी दुल्हन का घूंघट उठाया, तो उसके होश उड़ गए। सामने खड़ी युवती वह नहीं थी, जिसे दिखाकर शादी तय की गई थी।
दुल्हन का घूंघट हटाते उड़े होश
कमल ने जब सुहागरात पर दुल्हन को फोन पर बात करते सुना तो शक गहराया। बातचीत में वह किसी से कह रही थी कि कमल और उसके परिवार को नींद की गोलियां देकर जेवर और नकदी लेकर फरार हो जाएगी। संदेह होने पर कमल ने उसका घूंघट हटाया और देखा कि यह युवती न तो राधा थी और न ही वैसी जैसी पहले दिखाई गई थी। जांच में पता चला कि दुल्हन का असली नाम सलोनी है और वह पहले से ही शादीशुदा है।
11 लाख में हुई थी डील
कमल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जांच की और खुलासा हुआ कि इस फर्जी शादी के पीछे एक संगठित गिरोह है। शादी के नाम पर 11 लाख रुपये की डील की गई थी। जिसमें से 5.75 लाख रुपये लड़की के पिता को और शेष 5.25 लाख रुपये एक बिचौलिये कालू सिंह को दिए गए थे। थाना प्रभारी अनिल राहोरिया के मुताबिक, इस पूरे षड्यंत्र में कालू सिंह और बालू सिंह मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने जोरावर सिंह और उसकी पत्नी के साथ मिलकर एक युवती को दिखाकर रिश्ता तय करवाया और फिर भोपाल निवासी शरीक खान के माध्यम से खंडवा की सलोनी को दुल्हन बनाकर भेजा गया। इस साजिश में सलोनी का पति जितेंद्र गोंड भी शामिल था।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने सलोनी, उसके पति जितेंद्र, कालू, बालू और शरीक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। जोरावर सिंह और उसकी पत्नी अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद लड़के पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। लड़के के परिवार के साथ कुछ ऐसा हो जिसकी उन लोगों ने कल्पना नहीं की थी। लड़के से नकली शादी रचाने के लिए 11 लाख में ठगों ने साजिश रची थी।