Indio Emergency Landing: PAN...PAN...PAN, अचानक चिल्लाने लगा पायलट, इंडियो फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्या है PAN और MAYDAY में अंतर

Indio Emergency Landing: इंडियो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। वहीं इमरजेंसी लैंडिंग के पहले पायलट ने PAN....PAN...PAN... चिल्लाया आइए जानते इसका अर्थ क्या होता है...

Indio Emergency Landing
Indio Emergency Landing- फोटो : social media

Indio Emergency Landing: इंडियो की फ्लाइट की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इमरजेंसी लैंडिंग के पहले पायलट ने पैन...पैन...पैन... चिलाया.. जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल कायम हो गया। दरअसल, दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E 6271 को तकनीकी खराबी के चलते मुंबई में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। एयरबस A320 नियो विमान ने मंगलवार रात दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन रास्ते में इंजन में गड़बड़ी के कारण इसे मुंबई डायवर्ट किया गया।

मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग 

सूत्रों के मुताबिक, विमान के पायलट ने उड़ान के दौरान इंजन में खराबी का पता चलते ही रात 9:25 बजे ‘PAN PAN PAN’ कॉल दी जो कि अंतरराष्ट्रीय विमानन संचार में एक मध्यम स्तर की आपात स्थिति का संकेत होता है। इसके बाद एटीसी से अनुमति मिलने पर विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रात 9:52 बजे सुरक्षित उतारा गया।

तकनीकी खराबी के बाद लिया गया फैसला 

बताया जा रहा है कि इंडिगो की इस फ्लाइट में कुल 191 यात्री सवार थे। फ्लाइट के निर्धारित समयानुसार गोवा में लैंडिंग रात 9:42 बजे होनी थी, लेकिन तकनीकी खामी के कारण उसे पहले ही डायवर्ट कर लिया गया। गनीमत रही कि विमान की लैंडिंग एक इंजन पर भी सुरक्षित रूप से कर ली गई।

PAN का मतलब

‘PAN PAN PAN’ कॉल एक फ्रांसीसी शब्द 'panne' से लिया गया है, जिसका मतलब होता है तकनीकी गड़बड़ी या समस्या। यह कॉल ‘Mayday’ से कम गंभीर होती है, लेकिन तत्काल ध्यान देने योग्य स्थिति को दर्शाती है। इस मामले में इंडिगो एयरलाइन की ओर से आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि, 16 जुलाई को दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी का पता चला। मानक प्रक्रियाओं के अनुसार विमान को डायवर्ट कर मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट को दोबारा ऑपरेट करने से पहले सभी जरूरी जांचें की जाएंगी।

जांच में जुटे अधिकारी 

हालांकि एयरलाइन ने इंजन फेल होने की पुष्टि नहीं की है लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल कदम उठाए गए। इस घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ है। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से भी इस घटना की जांच की संभावना जताई गई है। सुरक्षा मानकों और प्रक्रियाओं के अनुसार जांच के बाद ही विमान को दोबारा सेवा में शामिल किया जाएगा।

PAN PAN PAN और MAYDAY में अंतर

PAN PAN PAN एक इंटरनेशनल इमरजेंसी मैसेज है, जिसका उपयोग विमानन संचार में किया जाता है।

यह मध्यम स्तर की आपात स्थिति को दर्शाता है।

इसमें तत्काल खतरा नहीं होता, मगर स्थिति ऐसी है कि तत्काल मदद या ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है।

मतलब यह कि यह मायडे (Mayday) से कम गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

MAYDAY का उपयोग तब किया जाता है जब विमान को तत्काल खतरा होता है।

PAN PAN PAN किसी खराबी और तत्काल सहायता की ओर इशारा करता है।

यह फ्रांसीसी शब्द 'panne' से लिया गया है, जिसका मतलब होता है कोई खराबी या समस्या।