Pahalgam terror attack - नहीं चाहिए पाकिस्तानी बहू! सीमा हैदर को वापस उसके मुल्क भेजने पर अड़े पड़ोसी, जानें क्या कहता है भारत का कानून

Pahalgam terror attack - पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से अवैध रूप से आई सीमा हैदर को भी वापस भेजने की मांग तेज हो गई है। सीमा फिलहाल शादी के बाद अपने पति और बच्ची के साथ रह रही है।

Pahalgam terror attack - नहीं चाहिए पाकिस्तानी बहू! सीमा हैद
सीमा हैदर को वापस भेजने की मांग- फोटो : NEWS4NATION

Noida - पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। भारत ने पाकिस्तान से आए सभी नागरिकों का वीसा रद्द कर दिया है। 48 घंटे में सभी को देश छोड़ने का फरमान है। वहीं देश भर में पाकिस्तान को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ऐसे में बिना वीसा के अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर को भी वापस भेजने की मांग उठने लगी है।

पाकिस्तान चली जाए सीमा हैदर

पति सचिन के साथ रहनेवाली सीमा हैदर को उसके ही पड़ोसी अब वापस पाकिस्तान भेजने की मांग कर रहे हैं। सीमा फिलहाल नोएडा में रहती है। हाल ही में दोनों को एक बच्ची भी हुई है। कुछ लोगों ने कहा कि हां चले जाना चाहिए वहीं कुछ का कहना था कि नहीं जाना चाहिए। अब वो भारतीय है और उसकी एक बच्ची भी है, भारतीयहै। कुछ नौजवानों और बच्चों ने कहा कि सीमा हैदर को पाकिस्ताननहीं जाना चाहिए क्योंकि वो हमारी भाभी है।जबकि कुछ ने कहा कि हमसे गलती हो गई कि उसे अपने गांव में अपनी जगह दे दी रहने के लिए, अब उसे चले जाना चाहिए।

क्या कहता है भारत का कानून

भारत ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीसा रद्द कर दिया है। लेकिन सीमा हैदर पर इस कानून का प्रभाव नहीं पड़ेगा। पुलिस का कहना है कि सीमा पर कोई सीधा असर नहीं होगा। क्योंकि सीमा वीजा के जरिए भारत नहीं आई थी। बल्कि अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत में दाखिल हुई है। उनके खिलाफ मामला अदालत में विचाराधीन है। जब तक कोर्ट कोई फैसला नहीं देती, तब तक उन्हें देश से निकाला नहीं जा सकता। फिलहाल, केंद्र सरकार से कानूनी राय भी मांगी गई है।

Nsmch

वहीं इस पूरे मामले को लेकर सीमा और सचिन परेशान हैं, भारत आने के बाद सीमा ने सनातन अपना लिया है। उसके दस्तावेज गृह मंत्रालय, भारत सरकार और एटीएस के पास जमा हैं। राष्ट्रपति के पास याचिका लंबित है। सीमा द्वारा जमानत के आदेश का पालन किया जा रहा है।


Editor's Picks