Murder on the wedding night - सुहागरात की सेज पर कत्लेआम, पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुद भी लगाई फांसी

Murder on the wedding night - शादी के पहली रात को ही दूल्हा दूल्हन की सुहागरात की सेज पर मौत हो गई। यहां दूल्हा बने युवक ने पहले अपनी दुल्हन की हत्या की, फिर खुद भी फांसी लगा ली। मामले की वजहें सामने आई है, वह और हैरान करनेवाली है।

Murder on the wedding night - सुहागरात की सेज पर कत्लेआम, पत
सुहागरात पर दूल्हा दुल्हन की मौत- फोटो : NEWS4NATION

N4N DESK - सुहागरात के दिन जहां नए जोड़े जिंदगी की नई शुरूआत करते हैं। वहीं श्रीराम की नगरी अयोध्या में एक जोड़े की  लाश बरामद की गई है। जहां पहले यह माना जा रहा था कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट  में पता चला कि पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगा ली। मृत जोड़े का नाम प्रदीप और शिवानी बताया गया है।

पत्नी के पुराने रिलेशन बनी कत्ल की वजह

मामले में पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि प्रदीप के फोन में एक मैसेज मिला है, जो उसने खुद अपने दूसरे नंबर से किया था। आशंका है कि मैसेज के माध्यम से वह पत्नी शिवानी से उसके पुराने रिलेशनशिप को जानने की कोशिश कर रहा था। शिवानी अपने मायके से मोबाइल नहीं लाई थीं।

पत्नी के कैरेक्टर को कर रहा था चेक

प्रदीप को शक था कि पत्नी का कोई पुराना रिलेशन है। इसलिए, उसने चेक करने के लिए शिवानी से जुड़ा मैसेज दूसरे नंबर से अपने मोबाइल पर किया था। अभी तक की जांच में माना जा रहा है कि इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने पत्नी की हत्या कर दी। फिर खुद सुसाइड कर लिया।

Nsmch

गला दबाकर की पत्नी की हत्या

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि  दुल्हन शिवानी की मौत रात 3 बजे के आस-पास की है। इसके एक घंटे बाद प्रदीप की मौत हुई है। प्रदीप का मोबाइल कमरे से बरामद किया गया, जिस पर घटना की रात 11.45 बजे मैसेज आया था। प्रदीप ने शिवानी की गला दबाकर हत्या की। इसके एक घंटे बाद पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों की मौत में करीब एक घंटे का अंतर है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी दुल्हन के गले पर चोट के निशान मिले हैं। ये निशान नाखूनों के हैं। गले में काफी अंदर तक नाखूनों के निशान और रगड़ मिली। फॉरेंसिक टीम ने दूल्हे के नाखूनों के निशान लिए हैं।

टाइल्स लगाता था प्रदीप, शादी के लिए खुद लगाया टाइल्स

बड़ी बहन अनीता ने बताया- शादी को लेकर छोटा भाई प्रदीप बहुत खुश था। 6 महीने से शादी की तैयारियों में जुटा था। हम लोग भी बहुत खुश थे, वह जो कहता था, उसे मान लेते थे। क्योंकि हमारा भाई बहुत सीधा था। रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में गया। इसके बाद सुबह 6 बजे हमने दरवाजा खटखटाया। 

सुबह कमरे में दिखा दोनों का शव

उसने दरवाजा नहीं खोला। हमने सोचा कि दो दिन से जग रहा है, सो गया होगा। 7 बजे फिर दरवाजा खटखटाया। तब भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। फिर खिड़की से आवाज लगाई, लेकिन तब भी कमरे से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की में लगी लोहे की जाली हटाकर खिड़की खोली तो भाई का शव लटका मिला। अंदर जाकर देखा तो प्रदीप पंखे से लटक रहा था। उनकी पत्नी शिवानी विस्तर पर मृत पड़ी थी।

दिल्ली में रहती थी पत्नी

22 साल की दुल्हन शिवानी खंडासा के डीली सरैया की रहने वाली थी। पिता मंतू राम पासवान दिल्ली के नारायणा में काम करते है, इसलिए पूरा परिवार दिल्ली में ही रहता है। शादी के लिए वे डीली सरैया आए हुए थे। पिता मंतू राम ने बताया- शिवानी 8वीं तक पढ़ी थी। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। छोटे भाई राम निहाल और बहन साक्षी की शादी नहीं हुई है। शिवानी घर पर रहकर कपड़े सिलने का काम करती थी।

एक साल पहले तय हुई शादी

एक साल पहले दोनों की शादी तय हुई थी। गांव में रिश्तेदारी थी, जिससे दोनों परिवारों में परिचय हुआ, इसके बाद दोनों में रिश्ता तय हुआ। पहले तो हम अप्रैल में शादी के लिए कह रहे थे, लेकिन प्रदीप ने ही मार्च में शादी करने के लिए कहा था। प्रदीप देखने में शांत स्वभाव का था, रात में क्या हुआ कुछ पता नहीं।