Bihar News : भोजपुर में करंट की चपेट में आने से किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Bihar News : बिहार के भोजपुर जिले में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.......पढ़िए आगे

ARA : जिले के तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव में मंगलवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से धान रोपने गए किसान की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह का 34 वर्षीय पुत्र कैलान सिंह है एवं वह पेशे से किसान था।
घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई बिरेश कुमार भारती ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह खेत में धान रोपने गए थे। जहां बिजली का तार टूट कर पहले से गिर पड़ा था। जैसे ही वह खेत में धान रोपने के लिए नीचे झुका। तभी उसका हाथ को उसी तार में स्पर्श कर गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके पश्चात परिजन ने इस घटना की सूचना सदर अस्पताल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी को दी। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में मां मालती देवीज़ पत्नी बेबी देवी व दो पुत्र आर्यन, आर्या एवं में पुत्र नंदनी है।
घटना के बाद मृत किसान के घर में हाहाकर मच गया है। इस घटना के बाद मृतक किसान की मां मालती देवी,पत्नी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आरा से आशीष की रिपोर्ट