Bihar News: पति की मौत के बाद देवर से कराई महिला की शादी, बाइक नहीं देने पर गला दबाकर की हत्या ! भोजपुर में मानवता शर्मसार
पति की मौत हुई तो परिजनों ने देवर से महिला का विवाह करा दिया. अब उसी युवक पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. हत्या का कारण ससुरालवालों द्वारा युवक को बाइक नहीं देना बताया जा रहा है.

Bihar News: भोजपुर जिले के तियर थाना क्षेत्र के अंगरुआ गांव में शुक्रवार की शाम पति ने पत्नी को मार डाला। परिजन द्वारा बाइक की मांग को लेकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार मृतका नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव निवासी राजकुमार सिंह की पुत्री 25 वर्षीया सुलेखा कुमारी है।
इधर नारायणपुर थाना क्षेत्र के चाचा गांव वार्ड नंबर 9 निवासी वह मृतक्का के चाचा जोगिंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता राज कुमार सिंह ने आठ साल पहले तीयर थाना क्षेत्र के अंगरुआ गांव निवासी विकास यादव से शादी की थी। लेकिन तीन वर्ष पूर्व सारण (छपरा) जिला के डोरीगंज में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों परिवार के रजामंदी से उसकी शादी उसके देवर मुकेश यादव से कर दी गई थी। इसी शादी के बाद वह बराबर बाइक की मांग करता था। इसी बीच शुक्रवार की शाम उसके पति मुकेश यादव द्वारा फोन करो उन्हें सूचना दी गई की आपकी बेटी की मौत हो गई है। आप आइए और जो करना है कर लीजिए।
उन्होंने बताया कि उसके बाद उसका पति उसके सात माह के बेटे आयुष को लेकर अपने परिवार वालों के साथ फरार हो गया। सूचना पाकर परिजन जब वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में आंगन में पड़ी है और उसका दोनों हाथ मुड़ा हुआ है। उसके शव के अगल-बगल डंडा पड़ा था और उसका बाल भी बिखरा हुआ था व उसके ससुराल के सभी लोग फरार थे। इसके बाद परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।
वहीं दूसरी तरफ मृतका के चाचा जोगिंदर सिंह ने उसके पति मुकेश यादव पर बाइक की मांग को लेकर गला दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतका अपने चार बहन में दूसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां लगनी देवी एवं एक सात माह का पुत्र आयुष है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतका की मां लगनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आरा से आशीष कुमार की रिपोर्ट