Arrah road accident: आरा में स्कार्पियो ने बाइक सवार डांसर समेत दो लोगों को मारी टक्कर, इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरन युवक की मौत
Arrah road accident: आरा-बड़हरा मार्ग पर स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में पेंटर श्याम सुंदर यादव की मौत हो गई, जबकि डांसर अर्जुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दौलतपुर स्थित स्कूल के पास हुआ। परिवार में मातम पसरा है।

Arrah road accident: आरा-बड़हरा मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर स्थित निजी स्कूल के सभी शुक्रवार की दोपहर स्कार्पियो ने बाइक से बाहर डांसर समेत दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक पर पीछे बैठी डांसर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शुभकारणगंज (चित्रसेनपुर) गांव निवासी कृष्णा कुमार यादव का 28 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर यादव है एवं वह पेशे से पेंटर था। जबकि जख्मी डांसर मूल रूप से झारखंड के रांची जिला निवासी धनलाल यादव का 25 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार है। वह वर्तमान में कुछ वर्षों से बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला गांव में रहता है। इधर मृतक के चाचा शिव कुमार यादव ने बताया कि उसके दोस्त की शादी थी। जिसको लेकर वह बाइक से डांसर को लेने के लिए आरा आया था।
आरा से जब वह डांसर को लेकर बाइक गांव लौट रहा था। उसी दौरान दौलतपुर स्थित निजी स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे स्कार्पियो ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे उनका भतीजा श्याम सुंदर यादव एवं उसके भाई पर बैठी डांसर अर्जुन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद परिजन द्वारा दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सक ने देख उनके भतीजे श्याम सुंदर यादव को मृत घोषित कर दिया।
जबकि जख्मी डांसर का इलाज कराया जा रहा है। इसके पश्चात परिजन ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। उधर घटना की सूचना पाकर जिप सदस्य धनंजय यादव आरा सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल मुआवजा देने की मांग की एवं मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधवाया।
बताया जाता कि मृतक अपने तीन भाई व चार बहन में पांचवें स्थान पर था। उसके परिवार में मां फुलझरिया देवी,पत्नी प्रियंका देवी व एक पुत्र शिवांश एवं एक पुत्री सिया कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां फुलझरिया देवी, पत्नी प्रियंका देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भोजपुर आरा से आशीष कुमार की रिपोर्ट