Bhojpur Ara Crime: भोजपुर में जमीन के लिए खून की होली! रोपनी के दौरान चली अंधाधुंध गोलियां, एक की मौत एक घायल

Bhojpur Ara Crime: भोजपुर जिले के भेड़री गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और एक घायल, पुलिस जांच में जुटी है।

Bhojpur ara Crime
जमीन विवाद में हत्या!- फोटो : news4nation

Bhojpur Ara Crime:  भोजपुर जिले में एक बार फिर जमीनी विवाद में बंदूके गरजी हैं। जहां की खेत में रोपनी करने के विवाद में गोली मारकर एक की हत्या कर दी गई है। वहीं इस घटना में दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज आरा के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है की आयर थाना क्षेत्र के भेडड़ी गांव में दो पक्षों के बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा था। एक पक्ष के लोग खेत में धान की रोपनी कर रहे थे तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और गोलीबारी शुरू कर दी। 

इस घटना में एक व्यक्ति श्री भगवान सिंह की मौत हो गई। मृतक श्री भगवान सिंह पिता हरकिशोर सिंह भेडड़ी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। गोलीबारी की घटना में इस गांव के रहने वाले ददन सिंह भी गंभीर रूप से गोली लगने से जख्मी हुए हैं। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा में भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

कई वर्षों से चल रहा था जमीनी विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के बीच में कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। उसी को लेकर आज धान रोपने करने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें की हुई गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगी है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए मृतक के परिजन शिव शंकर ने बताया कि 27 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। एक महीना पहले ललू ने कुछ जमीन रजिस्ट्री करा लिया था। आज वे लोग धन की रोपनी करने के लिए गए हुए थे। तभी अचानक आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे लोगों ने गोली चलाना शुरु कर दिया जिसमें श्री भगवान की मौत हो गई। जमीन का विवाद दोनों पक्षो के बीच कई वर्षों से चल रहा है। 

भोजपुर के एसपी राज का बयान

घटना के संदर्भ में भोजपुर के एसपी राज ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच में काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। एक पक्ष के लोग आज खेत में धान की रोपनी कर रहे थे तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है एवं एक जख्मी हो गया है पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

भोजपुर आरा से आशीष कुमार की रिपोर्ट