Bhojpur Voting Percentage 2025: भोजपुर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न,जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में उमड़ा लोकतंत्र का उत्सव, महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा डाले वोट

Bhojpur Voting Percentage 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत भोजपुर जिले में सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस बार महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। कुल मतदान प्रतिशत 58.52% दर्ज किया गया।

Bhojpur Voting Percentage 2025
भोजपुर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न- फोटो : news4nation

Bhojpur Voting Percentage 2025:  भोजपुर जिले में विधानसभा चुनाव के तहत सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जिले के 1287 भवनों में बनाए गए 2551 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही देखी गई। प्रशासन की ओर से मॉडल बूथ, पिंक बूथ, सांस्कृतिक और थीम आधारित बूथों की भी व्यवस्था की गई थी, ताकि मतदाताओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

मतदान को निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में कराने के लिए पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की व्यापक तैनाती की गई थी। सभी वरीय पदाधिकारी लगातार फील्ड में रहकर मतदान कार्य की निगरानी करते रहे। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जिले में कुल मतदान 51.94% दर्ज किया गया था, जिसमें पुरुषों का मतदान 53.56% और महिलाओं का मतदान 49.82% रहा था। वहीं इस बार जिले में मतदान प्रतिशत बढ़कर 58.52% हो गया है। सबसे खास बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। इस बार पुरुषों का मतदान 57.33% और महिलाओं का मतदान 59.88% दर्ज किया गया।

रिपोर्ट आशीष कुमार भोजपुर आरा