ARA : 10 मार्च को आरा नगर थानान्तर्गत गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट की घटना घटित हुई। इस संबंध में आरा नगर थाना कांड सं0-171/25, दिनांक-10.03.2025 दर्ज किया गया। उक्त घटित घटना में बरती गई लापरवाही के कारण पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गयी है।
भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने कार्रवाई करते हुये दारोगा मनोज तिवारी, प्रभारी (ERV-4) डायल-112 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। साथ ही सिपाही स्वीटी कुमारी, मंटू कुमार (ERV-4) डायल-112, भोजपुर को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जबकि (ERV-4) डायल-112 के (आर्मी) चालक अरविन्द कुमार, क्रॉस मोबाईल, आरा नगर थाना एवं आरा नवादा थाना को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है।
बताते चलें की भोजपुर जिले के नगर थाना के गोपाली चौक पर स्थित तनिष्क शो रूम में हुए लूटकांड का पुलिस ने पहले ही खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी बड़हरा थाना के बबुरा छोटा पुल से की गयी है। वहीं,बकौल भोजपुर पुलिस इस लूटकांड में 10 करोड़ 9 लाख के गहने लूटे गए थे। वहीं, इस लूट कांड में शामिल 2 अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से घटना में प्रयुक्त 2 पिस्टल 5 कारतूस के साथ शो रूम में लूट के दौरान गार्ड से लुटे गए राइफल को भी बरामद किया गया है।