Bhojpur unidentified Dead Body: भोजपुर में सड़क किनारे मिला अज्ञात शव शव मिलने से फैली सनसनी, कई दिनों से पड़ा था लावारिस, पुलिस जांच में जुटी
Bhojpur unidentified Dead Body: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गढ़हनी मोड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क किनारे पाया गया। जानें घटना की पूरी जानकारी और पुलिस की प्रतिक्रिया।

Bhojpur unidentified Dead Body: भोजपुर जिले के चर पोखरी थाना क्षेत्र के गढ़हनी बगर मोड़ के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। सड़क किनारे पड़े मृत व्यक्ति के शव को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चरपोखरी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाए।
घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना के चौकीदार राजाराम ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक मृत व्यक्ति के शव होने की जानकारी दी, जिसके बाद वहां पुलिस पहुंची। आसपास के लोगों से इसकी पहचान कराई लेकिन पहचान नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई दिनों से यह सड़क किनारे पड़ा हुआ था, जिसके कारण इसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस नेताओं को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आया। मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
भोजपुर आरा से आशीष कुमार की रिपोर्ट