Bihar News: भोजपुर में एक मंच पर दिखेंगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह ! 28 अप्रैल से 3 मई तक होने जा रहा खास आयोजन

Bihar News: बिहार के भोजपुर में 28 अप्रैल से लेकर 3 मई तक लभुआनी महोत्सव एवं श्रीराम कथा का दिव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक मंच पर दिखेंगे....

अक्षरा पवन सिंह
श्रीराम कथा का दिव्य आयोजन- फोटो : reporter

Bihar News: ईश्वरीय कृपा एवं मां सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वधान में मां सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ लभुआनी में लभुआनी महोत्सव एवं श्रीराम कथा का दिव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 28 अप्रैल से लेकर 3 मई तक होगा। इस आयोजन में श्रीराम कथा का संगीतमय वाचन परम विदुषी अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिक पूजा पंडिता गौरांगी गौरी के द्वारा किया जाएगा। जिसकी जानकारी गुरुवार को आरा शहर के एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी गई। 

 28 अप्रैल से लेकर 3 मई तक होगा आयोजन

इस प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन मां सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक सत्यप्रकाश सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि लभुआनी महोत्सव एवं श्रीराम कथा का आयोजन की तैयारी पूरी तरह से कर ली गई है। कथा के दौरान सभी सुरक्षा का ख्याल रखा जाएगा। इस दौरान हमारे कार्यकर्ता महोत्सव का आयोजन में एक्टिव रहेंगे। वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां भी भी शिरकत करेंगे। 

Nsmch

एक मंच पर दिखेंगे पवन सिंह और अक्षरा सिंह

वहीं सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि इस आयोजन को और भी भव्य बनाने के लिए भोजपुरी फिल्म जगत के पावर स्टार पवन सिंह भी मौजूद होंगे। इनके साथ साथ अनुपमा यादव, हेमा पांडेय, आलोक कुमार, गोलू राजा, राकेश मिश्रा, अक्षरा सिंह, अलका सिंह पहाड़िया एवं मनोहर सिंह और कल्पना पटवारी इस आयोजन में शिरकत करेंगी। इन कलाकारों द्वारा देवी जागरण का आयोजन प्रत्येक दिन रात आठ बजे शुरू किया जाएगा। 

 28 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन का भरपूर योगदान मिला रहा है। आयोजन के पहले दिन यानी 28 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा सुबह 5 बजे निकलेगा, 29 अप्रैल से संगीतमय रामकथा एवं प्रवचन की शुरुआत होगी, 3 मई को हवन, विशाल भंडारा और मनमोहन आतिशबाजी होने वाला है। जिसे लेकर मां सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा तैयारी कर ली गई है। वहीं ट्रस्ट के संयोजक सत्यप्रकाश सिंह ने इस आयोजन में भोजपुर जिला समेत बिहार के अन्य जगहों से लोगों को पहुंचने के लिए अपील किया है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट

Editor's Picks