Bihar News: अकंल ने मेरे साथ...आरा में 8 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी ने बच्ची के घर में ही दिया घटना को अंजाम
Bihar News: बिहार के आरा से हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है। जहां एक किराएदार ने अपने मकान मालिक के बेटी के साथ घिनौनी हरकत की है...इस घटना से पूरा इलाका सन्न रह गया है...

Bihar News: बिहार के आरा से हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां शहर के टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक युवक ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कमरे में बंद कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम को बुलाया गया।
नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म
एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य को एकत्रित किया। वहीं इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी उसी मोहल्ले का निवासी मो. साहब का 35 वर्षीय पुत्र मो. रिजवान है। वर्तमान में वह थाना क्षेत्र के बरहबतरा मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहता है। बताया जाता है कि जिस किराए के मकान में पीडित बच्ची रहती थी। उसी मकान में वह भी अपने फैमिली के साथ रहता था।
किराए के मकान में रहता था आरोपी
6 माह पूर्व उसने वह घर छोड़कर बरहबतरा में किराए का मकान लिया था। लेकिन कुछ सामान उसी घर में उसने रखा हुआ था। गुरुवार के शाम को अपना सामान लेने के लिए उस घर में आया। तभी बच्चों को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे बच्ची की हालत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसके खिलाफ टाउन थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज के उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। है। बताया जाता है कि आरोपी गद्दा बनाने का काम करता है। वह शादीशुदा है एवं उसे दो पुत्र भी है।
बच्ची की मां का बायन
इधर बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी पहले उसी घर में किराए के मकान पर रहता था और कुछ दिन पूर्व उसने मकान छोड़ दिया था। छोड़ने के बाद वह कभी आया भी नहीं था। आज वह कमरे में सोई थी। तभी उनकी बच्ची बाहर निकल गई। इसी बीच उसने इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची ने अपनी मां से बताया कि अंकल ने उसके साथ गंदा काम किया है। वहीं उन्होंने उसने बताया कि इस घर में जो भी रेंटर रहते हैं। किसी ने भी उसे बच्ची के साथ गलत काम करते हुए नहीं देखा है।सभी के कमरे का दरवाजा शायद बंद था।
आरा से आशीष की रिपोर्ट