Ara News:युवाओं को जोड़ने में जुटी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, हम युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने सत्य प्रकाश
Ara News: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने जिला अतिथि गृह में एक बैठक की, जिसमें युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश को बनाया गया।

Ara News: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने जिला अतिथि गृह आरा में एक बैठक की जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल हुए। यह बैठक पार्टी के विस्तार को लेकर चाय पर चर्चा के दौरान किया गया।युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने की मुहिम के तहत हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी ने “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कई युवा चेहरे पार्टी से जुड़े। इस विशेष आयोजन में जिले के चर्चित युवा और मीडिया जगत से जुड़े नाम सत्य प्रकाश सिंह को हम युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सत्य प्रकाश सिंह न सिर्फ एक सामाजिक मोर्चे पर भी उनकी पकड़ मजबूत रही है।इसके साथ ही, उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है। वे एक स्कूल के संचालक रह चुके हैं और “अम्बा” (अश्लीलता मुक्त भोजपुरी एसोसिएशन) के कोर सदस्य के रूप में अश्लीलता के खिलाफ अभियान के एक प्रमुख चेहरा रहे हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सत्य प्रकाश सिंह बीते कुछ महीनों से पार्टी की गतिविधियों में लगातार भागीदारी कर रहे थे और उनके समर्पण को देखते हुए पार्टी ने यह दायित्व उन्हें सौंपा। सत्य प्रकाश ने भी इस भरोसे के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और युवाओं को जागरूक करने व समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दोहराया।
रिपोर्ट आशीष कुमार