Bihar News : बिहार में भाजपा नेता ने डीएसपी पर मारपीट और गाली गलौच करने का आरोप, सरकार से की कार्रवाई की मांग

ARA : बिहार के आरा में एक भाजपा नेता ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विभु जैन है। विभु जैन ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। यह आरोप विभु ने साइबर डीएसपी पर लगा है।
वहीं विभु को भाजपा के अन्य नेताओं के द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है। जहां विभु जैन ने बताया कि दो दिनों से हमारे वार्ड में एक मामला चल रहा था, जिसे लेकर हमने भोजपुर एसपी को कॉल किया तो भोजपुर एसपी छुट्टी पर गए हुए थे। जिसके बाद हमने आरा डीएसपी को फोन लगाया।
जब डीएसपी से बात हुआ तो उन्होंने कहा कि साइबर डीएसपी से जा कर मिल लीजिए। जैसे ही हम वहां पहुंचे तो साइबर डीएसपी ने कहा कि पैरवीकार बन रहा है। बात करते-करते हम पर हाथ छोड़ दिए और गाली गलौज करने लगे।
विभु जैन ने बताया कि साइबर डीएसपी भारत के प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री समेत जिले के एसपी के बारे में भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। घटना के बाद भाजपा नेता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आरा से आशीष की रिपोर्ट