Bihar News: पटना में बेखौफ लुटेरे! डिलीवरी बॉय पर ताबड़तोड़ हमला कर छीनी बाइक, इलाके में हड़कंप

Bihar News: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों ने एक बार फिर आपराधिक घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने डिलीवरी बॉय के साथ बड़ी घटना को वारदात दिया गया है।

चाकूबाजी
डिलीवरी बॉय पर हमला- फोटो : social media

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं बढ़ते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने डिलीवरी बॉय के साथ बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को घटना के सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 

डिलीवरी बॉय पर हमला 

दरअसल, पूरा मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क का है। जहां बिस्किट डिलीवरी बॉय देवराज पांडे पर हमला कर बदमाश बाइक लूटकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, घायल डिलीवरी बॉय के एक परिचित आशु ने अपने दो साथियों को बाइक से मीठापुर जाने और कुछ सामान लाने को कहा था। बताया जा रहा है कि लौटने के दौरान मीठापुर के पास दोनों युवकों ने डिलीवरी बॉय से बाइक मांगी।

आसपास के लोगों को देख भागे लूटेरे 

विरोध करने पर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने घायल का मोबाइल छीनने की भी कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों को जुटता देख वे उसे छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गए। हमले में देवराज पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इन दिनों राजधानी में लगातार अपराधिक घटनाएं सामने आ रहे हैं। पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने की तमाम कोशिश कर रही है बावजूद इसके अपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट