Bihar Election result - भोजपुर के जगदीपुर में एनडीए का कब्जा, जेडीयू प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा को मिली बड़ी जीत

Bihar Election result - भोजपुर के जगदीशपुर में जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे भगवान सिंह कुशवाह जीत गए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हे हार का सामना करना पड़ा था।

Bihar Election result - भोजपुर के जगदीपुर में एनडीए का कब्जा

Patna - 2020 में भोजपुर में खाली हाथ रही एनडीए की 2025 विधानसभा में जीत का खाता खुल गया है। जगदीशपुर विधानसभा के जेडीयू प्रत्याशी MLC श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की जीत हो गई है। कुशवाहा ने 17 हजार 561 के अंतर से जीत हासिल की है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से उनकी जीत का औपचारिक ऐलान बाकी है।

तरारी में भाजपा को लीड

तरारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत 15 वें राउंड में 8802 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 56 हजार 415 वोट मिले हैं। माले प्रत्याशी मदन सिंह को अब तक कुल 47 हजार 613 वोट मिले हैं

  • अगिआंव से भाजपा प्रत्याशी 12 वें राउंड में 3077 वोट से आगे

अगिआंव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश पासवान 12 वें राउंड में 3077 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 36 हजार 982 वोट मिले हैं। माले प्रत्याशी शिव प्रकाश रंजन को अब तक कुल 33 हजार 905 वोट मिले हैं।