LATEST NEWS

CM Nitish Pragati Yatra : प्रगति यात्रा के दौरान जदयू नेता छोटू सिंह ने सीएम नीतीश का जगदीशपुर में किया स्वागत, माँ आरण्य देवी की चुनरी और बुके किया भेंट

CM Nitish Pragati Yatra : प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोजपुर पहुंचे, जहाँ जदयू नेता छोटू सिंह ने आरण्य देवी की चुनरी और बुके देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया.....पढ़िए आगे

CM Nitish Pragati Yatra : प्रगति यात्रा के दौरान जदयू नेता छोटू सिंह ने सीएम नीतीश का जगदीशपुर में किया स्वागत, माँ आरण्य देवी की चुनरी और बुके किया भेंट
प्रगति यात्रा भोजपुर - फोटो : SOCIAL MEDIA

ARA : प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले में गए। जहाँ उन्होंने जिले को 400 करोड़ की सौगात दिया। इस दौरान उन्होंने 300 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव और बिहार राज्य नागरिक परिषद के नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने जगदीशपुर ककीला हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। उन्होंने सीएम नीतीश को माँ आरण्य देवी का चुनरी और बुके भेंट किया। साथ ही नारा लगाया 2025 में 225, बिहार में फिर से नीतीश। इस मौके पर छोटू सिंह के साथ विशाल पाण्डेय, छोटू शर्मा, मुकुल, बिक्की सिंह, धीरेंद्र सिंह, राजू सिंह, नागा सिंह और जदयू के तमाम कर्ता और गणमान्य  उपस्थित रहे। 

वहीँ कोकिला हवाई अड्डे पर जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास को नयी दिशा दी है। अपने 19 सालों के कार्यकाल में उन्होंने बिहार की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। राज्य में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं का विकास हुआ है। वहीँ लोगों ने रहन सहन में भी सुधार हुआ है। राज्य में कानून व्यवस्था का कायम है, जिससे जहाँ महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। वहीँ कारोबारी भयमुक्त होकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। अब बिहार में अपहरण उद्योग का नामोनिशान नहीं हैं। महिलाओं और छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री ने जो काम किया। उसका अनुसरण अब दूसरे राज्य भी कर रहे हैं। जबकि जल जीवन हरियाली अभियान, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना जैसी योजना की चर्चा पुरे देश में की जाती है। 

छोटू सिंह  ने कहा की मुख्यमंत्री के कार्यों के बदौलत बिहार की जनता ने एक बार उन्हें सीएम बनाने का मुड बना लिया है। 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। नीतीश कुमार एक बाद बिहार की कमान संभालेंगे। हमने भी माँ अरण्य देवी से उनके जीत की कामना की है। 

Editor's Picks