Lalu Yadav Birthday : बिहार के अलग अलग जिलों में धूमधाम से मनाया लालू प्रसाद का 78 वां जन्म दिवस, कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, केक काटकर मनाई खुशियाँ
Lalu Yadav Birthday : बिहार के अलग अलग राज्यों में राजद सुप्रीमो लालू यादव का जन्मदिन मनाया गया. पढ़िए आगे

ARA : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत गीधा गांव के महादलित टोला में हर्षोल्लास और सामाजिक समर्पण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता और बड़हरा की बेटी के नाम से प्रसिद्ध सोनाली सिंह के नेतृत्व में एक भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केक काटा गया और महादलित महिलाओं को साड़ियों का वितरण कर जन्मदिन को जनसेवा से जोड़ा गया। कार्यक्रम की शुरुआत गीधा के महादलित टोला में उपस्थित बच्चों, महिलाओं और स्थानीय लोगों के साथ हुई। सोनाली सिंह दलित बच्चे और बच्चियां के साथ केक काटकर बच्चों को खिलाया और फिर सैकड़ों महिलाओं के बीच सुंदर साड़ियों का वितरण किया गया। इस दौरान लालू यादव जिंदाबाद का नारा भी लगाया गया। इस आयोजन ने न सिर्फ एक नेता के जन्मदिन को यादगार बनाया बल्कि समाज के सबसे निचले तबके तक पहुंचकर उन्हें सम्मान देने और उनका मनोबल बढ़ाने का संदेश भी दिया। इस मौके पर सोनाली सिंह ने कहा लालू प्रसाद यादव मेरे लिए एक पिता तुल्य हैं। आज उनके 78वें जन्मदिन के अवसर पर मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुझे महादलित समाज के बीच जाकर उनके साथ यह विशेष दिन मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद किया है। आज उन्हीं की प्रेरणा से समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया गया है। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, छोटे बच्चे, बच्चियां और स्थानीय गणमान्य लोग इस आयोजन में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर लालू प्रसाद यादव के दीर्घ जीवन और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। केक काटने और साड़ी वितरण के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान इस बात की गवाही दे रही थी कि समाज में समरसता, अपनापन और स्नेह से ही बदलाव संभव है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय महिलाओं, युवाओं और सहयोगियों की अहम भूमिका रही। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता व सकारात्मकता का संदेश छोड़ गया। इस अवसर पर सोनाली सिंह ने यह भी संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी तरह समाज के वंचित वर्ग के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान निकालना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा ही उनका असली मकसद है, और ऐसे आयोजन उसी दिशा में एक छोटा-सा कदम है।
वहीँ खगड़िया में गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन खगड़िया सदर प्रखंड के दलित बस्ती राबड़ी नगर बछौता में इस्लामपुर (नालंदा) राजद विधायक राकेश रोशन ,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने दलित महिलाओं से द्वारा केक कटवाकर 78 जन्मदिन धूमधाम एवं उत्साहपूर्वक मनाया। वहीँ राबड़ी नगर के लोगों को पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के द्वारा दही ,चूड़ा और चीनी भोजन कराया गया। दलित बच्चों को कॉपी, किताब ,पेंसिल दिया गया। राजद विधायक राकेश रोशन ने कहा कि गरीबों के मसीहा सामाजिक न्याय के नेता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78 जन्मदिन सामाजिक सद्भवना दिवस के रूप मनाया गया। हम आज खगड़िया राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के साथ दलित बस्ती राबड़ी नगर बछौता दलित महिलाओं से केक कटवाकर मनाया और सभी आदमी एक दूसरे को केक खिलाया। हमलोगों ने पाँच फलदार वृक्ष (आम) का पेड़ लगाया गया। जैसे वृक्ष हमारे पर्यावरण की जान है उसी प्रकार लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय और बहुजन उत्थान की जान हैं। आज सामाजिक सद्भवना दिवस पर पूरे बिहार के राजद कार्यकर्ता पेड़ लगाये हैं। आज के दिन राजद के कार्यकर्ता ने संकल्प लिया कि पर्यावरण को बचाते हुए लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाना है और देश के संविधान को बचाने के लिए लालू प्रसाद यादव के हाथों को मजबूती प्रदान करना है। हमलोग लालू प्रसाद यादव के लंबी उम्र की कामना करते हैं। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन पूरे बिहार में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लालू प्रसाद यादव के प्रति दलित,पिछड़ा, अतिपिछड़ा अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को समाज में बराबरी का हक दिलाया और समाज के अंतिम पंक्ति से उठाकर प्रथम पंक्ति में बैठाने का काम किया।
उधर सिवान में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार की राजनीति के पुरोधा लालू प्रसाद यादव का आज 78 वां जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर राजद नेता सह बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे भावी प्रत्यासी दरबार परिवार के अनवारूल हक उर्फ अनवार बाबू ने लालू यादव के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम को उत्सव के रूप में व्यक्त किया। जिसको लेकर उन्होंने बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के पचरुखी प्रखंड के तरवारा बाजार स्थित तरवारा दक्षिण टोला में तथा बड़हरिया प्रखंड के बहुवारा पंचायत के सिसवा में लालू प्रसाद यादव का 78 वा जन्मदिन सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में केक काट कर मनाया। वही इस मौके पर पर्यावरण को बचाने हेतु राजद नेता अनवारूल हक के द्वारा वृक्षा रोपण किया गया। साथ ही सैकड़ों गरीब परिवार को भोजन कराया गया। उन्होंने स्कूली बच्चों के बीच कॉपी कलम का वितरण किया। उन्होंने बताया कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हमेशा गरीब,दलित,शोषित का हक की लड़ाई लड़ने का काम किया है और उन्हें बोलने की शक्ति प्रदान किया। इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद ललन यादव,पूर्व जिला पार्षद एहतेशामूल हक सिद्दीकी उर्फ मिनी नेता,सुनील यादव,सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आरा से आशीष, खगड़िया से अमित और सिवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट