Bihar politics - भगवान राम हमारे लिए नायक हैं, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा भगवान श्रीराम धर्म के मुक्तिरूप नहीं बल्कि खुद धर्म है
Bihar politics - राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि श्रीराम हमारे लिए नायक है। वह धर्म के मुक्तिरूप नहीं बल्कि खुद धर्म हैं। वह सबसे बड़े सनातन आदर्श हैं।

Arrah - बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शुक्रवार को भोजपुर के लभुआनी महोत्सव में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल के साथ -साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह और झारखंड की विधायक रागिनी सिंह इस कार्यक्रम में शामिल हुई। वहीं इस कार्यक्रम में गांव के हजारों लोग मौजूद हुए। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान बिहार के राज्यपाल ने जनसभा को संबोधित किया।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दिल्ली जाने वाला था, लेकिन अब मुझे लग रहा है अगर मैं यहां नहीं आता तो इतनी सुंदर कार्यक्रम से वंचित रह जाता। यह सत्संग है उन्होंने कहा कि मैं आप सबको बहुत साधुवाद देता हूं। बिहार के राज्यपाल ने कहा कि श्रीराम धर्म के मुक्तिरूप है और खुद धर्म है। जैसे इंद्र भगवान, भगवानों के नायक है। वैसे ही भगवान राम हमारे लिए नायक है। सबसे बड़ा सनातन आदर्श है। उन्होंने कहा कि भगवान राम कहते है जो लोग मेरे प्यार के पात्र है जो मेरी दया के पात्र है जो मुझे सुख सुविधा उपलब्ध कराते है। अगर मुझे इन सब का त्याग करना पड़े तो मुझे कोई हिचक नहीं होगी। सभा को संबोधित करने के बाद बिहार के राज्यपाल ने गणेश मंदिर का शिलान्यास किया।
बता दें कि यह कार्यक्रम ईश्वरीय कृपा एवं मां सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वधान में मां सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ लभुआनी महोत्सव एवं श्रीराम कथा का दिव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 28 अप्रैल से लेकर 3 मई तक है। इस आयोजन में श्रीराम कथा का संगीतमय वाचन परम विदुषी अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिक पूजा पंडिता गौरांगी गौरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पांचवें दिन राज्यपाल के द्वारा सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर में पूजा अर्चना किया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
रिपोर्टर :आशीष कुमार