Mukesh Sahni Ara rally: मुकेश सहनी ने सरकार बनाओ, अधिकार पाओ रैली में फूंका चुनावी बिगुल, बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार पर बोला हमला, कह दी इतनी बड़ी बात
Mukesh Sahni Ara rally: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुकेश सहनी ने आरा में 'सरकार बनाओ, अधिकार पाओ' रैली कर भाजपा और नीतीश सरकार पर हमला बोला। निषाद समाज को आरक्षण दिलाने और सामाजिक न्याय को बहाल करने का संकल्प दोहराया।

Mukesh Sahni Ara rally: विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी गुरुवार (22 मई) को आरा पहुंचे। जहां एक निजी रिसॉर्ट में सरकार बनाओ,अधिकार पाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुकेश सहनी के पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मुकेश सहनी को रथ से लाया गया। जहां दो बुलडोजरो से मुकेश सहनी पर फूलों की वर्षा की गई। उसके बाद मुकेश सहनी कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वहीं कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मुकेश सहनी को सुनने पहुंचे। जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में नए लोगों को मुकेश सहनी ने सदस्यता टिकट दिया। कार्यक्रम में पूर्व IPS सह राष्ट्रीय सचिव ब्रज किशोर सिंह, प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रदुम्न बेलदार,जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश बिंद समेत अन्य VIP के नेता मौजूद थे ।
कार्यक्रम के दौरान मुकेश सहनी बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस समय का हमलोग इंतजार करने वाले थे वो समय अब आ गया है। चार महीने में बिहार का चुनाव होने वाला है । आप और हमने के एक सपना देखा है कि इस आजाद भारत में अब सर उठाकर जिएंगे। इस आजाद भारत में आप चाहते हैं कि आपके बच्चे सर उठाकर जिए इसके लिए मात्र दो काम आपको करना है। आप अपने बच्चों को शिक्षित बनाइए और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कीजिए। यह देश पहले गुलाम था, इसके बाद हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों से डेढ़ सौ सालो तक लड़ाई लड़ा। हजारों की संख्या में लोग शहीद हुए उसके बाद देश आजाद हुआ।
लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री बने- मुकेश सहनी
आजादी के पहले राजा के घर में रानी के कोख से जन्मे बच्चे ही राजा बनते थे,लेकिन आजादी के बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमें एक संविधान बनाकर दिया। उस संविधान में बताया कि रानी के कोख से जो बच्चा जन्म लेगा वह इस देश का राजा नहीं बनेगा। राजा उस देश का वह व्यक्ति बनेगा जिसके पास वोट होगा। चाहे मजदूर, किसान और मछुआरा का बेटा क्यों ना हो। आज वही वोट के दम पर लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री बने, वही वोट के दम पर उत्तर प्रदेश में दलित की बेटी मायावती मुख्यमंत्री चार–चार बार बनी ।
निषाद समाज के लोगों को बंगाल में आरक्षण- मुकेश साहनी
मुकेश साहनी ने कहा कि निषाद समाज के लोगों को बंगाल में आरक्षण मिल रहा है। जहां संविधान बना उसे राज्य दिल्ली में भी SC का आरक्षण निषाद समाज के सभी जाति को मिल रहा है। बिहार में आरक्षण इसलिए नहीं मिल रहा है कि उसे समय की सरकार ने अच्छा काम नहीं किया है। हमारे पूर्वज पढ़े-लिखे नहीं थे उन्होंने संघर्ष नहीं किया जिसका खामियाजा आज हम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बिहार में 10% से ज्यादा निषाद समाज का वोट है अगर सभी एक साथ हो जाए तो बिहार में उपमुख्यमंत्री मुकेश सहनी बन सकते हैं। अगर सरकार चाहेगी तो आपके गांव में अस्पताल,स्कूल बन सकता है। अगर हमारी लड़ाई मजबूती से रही तो दिल्ली की सरकार आरक्षण लागू कर देगा। आरक्षण मिलते ही हमारे समाज के लोग भी IAS और IPS होंगे।
मुकेश सहनी ने लोगों को किया प्रेरित
मुकेश सहनी ने कहा कि जो लोग आपको हजारों सालों से गुलाम बनाकर रखे हैं वह कभी नहीं चाहेंगे कि आप कभी आगे नहीं बढ़े। लेकिन आपका बेटा ही आपको कंधे पर लेकर आगे चलने का काम करेगा। दिल्ली की सरकार कभी नहीं चाहती है कि मजदूर,किसान मछुआरे का बेटा सर उठाकर जिए। आज हम लोगों ने संविधान के तहत लड़ाई लड़ने का काम किया है। 2020 में VIP पार्टी के चार विधायक बने, जब हमारे विधायक बने तो हम राज्य में मंत्री बने। उसे वक्त हमारे बदौलत नीतीश कुमार की सरकार राज्य में बनी, अगर हम समर्थन नहीं करते तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनते।
नीतीश कुमार पर बोला हमला
हम लोगों ने पूरी ईमानदारी से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया, हमारे वोट से भाजपा 74 सीट लाई। जब हम अपने अधिकार के लिए आरक्षण मांग रहे थे तब भाजपा को तकलीफ होने लगा। गरीब के बेटा को दबाने के लिए हमारे विधायकों को खरीद लिया गया और हमको सरकार से बाहर कर दिया। जो सरकार हमने बनाया था, उन लोगों ने हमें ही हमारे समाज को आगे बढ़ने नहीं देने की मकसद से सरकार से बेदखल कर दिया। इस बार हमने संकल्प लिया है कि चार नहीं बल्कि 40 विधायक इस विधानसभा चुनाव में बनाएंगे। आने वाले समय में चुनाव का वक्त है भोजपुर में महागठबंधन की सीट ज्यादा है। आरा एवं बड़हरा विधानसभा की सीट खाली है। इस सीट पर तैयारी जोरों पर करना है।
लालू का दौर जो था वह जंगल राज्य था
भाजपा वाले लोग कह रहे हैं कि लालू का दौर जो था वह जंगल राज्य था। यह बोलकर आज बिहार को बदनाम करने का काम किया जा रहा है। इसलिए गांव गांव में जाकर आप लोग लोगों को बताइए की लाल जी का जो समय था जंगल राज्य नहीं मंगल राज्य था । हमें वही समय चाहिए, उस समय हमें बराबरी का हक मिलता था। हमलोगों को लोग इंसान समझता था। लालू यादव का ही दिन है कि बिहार में आपका बच्चा से बना, पहले के लोग हमको गुलाम मानते थे। सामाजिक न्याय के लिए आपको मजबूती दिया गया है। वहीं लालू जी का दौर को हम लोगों को फिर से वापस लाना है। जिसमें सबसे पहले किसी को बैठने का मौका मिलेगा वह गरीब मजदूर के लोग शामिल होंगे। आज की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। मोदी सरकार ने डर के कारण जाति आधारित जनगणना का फैसला लिया है।
भोजपुर आरा से आशीष कुमार की रिपोर्ट