Bihar News : भोजपुर में जंगली सूअर का आतंक, खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला कर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar News : भोजपुर में जंगली सूअर का आतंक जारी है. इसी कड़ी में सूअर ने खेत में काम कर रहे कई लोगों [पर हमला कर दिया. जिसके लोग जख्मी हो गए. सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है...पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में जंगली सूअर का आतंक, खेत में काम कर र
जंगली सूअर का आतंक - फोटो : ASHISH

ARA : खेत में फसल काटने एवं घास काटने के लिए गए लोगों को जंगली सूअर ने काट दिया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज के लिए गंभीर हालत में आर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि शाहपुर थाना क्षेत्र के होली छपरा गांव के रहने वाले रंजन कुमार  खेत में मसूरी काटने के लिए गए हुए थे। तभी अचानक उनका जंगली सूअर ने काट दिया।

इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। वहीं थोड़ी दूर पर खेत में घास काट रहे हालार चौधरी जब उनको बचाने के लिए वहां गए तो उनके ऊपर भी सूअर ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद अन्य लोग जो खत में काम कर रहे थे। उनके द्वारा शोर मचाने के बाद लोग पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

 इधर घटना में जख्मी लोगों ने बताया कि इलाके में जंगली सुआरों का आतंक काफी बढ़ गया है। हर समय खेत में काम कर रहे लोगों को सूअर निशाना बनाते हैं जिसके कारण इलाके में काफी भय का माहौल व्याप्त है। 

Nsmch

आरा से आशीष की रिपोर्ट

Editor's Picks