Bihar Flood News : भोजपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से बच्ची समेत दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Flood News : भोजपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से बच्ची

ARA : बिहार के भोजपुर में एक 13 साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुंडी गांव के निवासी श्याम लाल गोंड का 13 वर्षीय लड़का भोला गोंड है। घटना को लेकर मृतक के पिता श्याम लाल गोंड ने बताया कि बीते दिन बुधवार करीब बारह बजे से पहले से भोला घर से निकला था। जब घर आए तो पूछे भोला कहां है तो घर वालों ने बताया कि भोला घर के बाहर खेल रहा है। 

लेकिन देर तक घर नहीं लौटने पर खाफी खोजबीन किया गया। खोजबीन के दौरान पता चला कि भोला बाढ़ के पानी में डूब गया है। जिसके बाद काफी ढूंढने पर दूसरे दिन भोला की डेथ बॉडी बाढ़ के पानी से मिली। जिसके बाद परिजन बॉडी को आरा सदर अस्पताल ले आएं, जहां बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया।

वहीँ धोवहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर गांव में 4 वर्षीय बच्ची की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। मृतक बच्ची धोवहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर गांव के निवासी लक्ष्मण खरवार की चार वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी है। घटना को लेकर परिजन समीर कुमार ने बताया कि पानी के बढ़ते जलस्तर की वजह से घर के बाहर बाढ़ का पानी आ गया है। 

कोमल वहीं घर के पास खेल रही थी। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और कोमल बाढ़ के पानी में गिर गई। जिसके बाद कोमल की मां ने देखा और परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजन कोमल को पानी से बाहर निकालकर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आएं, जहां डॉक्टर ने जांचकर कोमल को मृतक घोषित कर दिया। वहीं मासूम बच्ची की मौत से उसकी मां सदमे में है। साथ ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हुआ है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट