Bihar News : आरा में डॉक्टर की लापरवाही से गयी महिला की जान, परिजनों ने जमकर काटा बवाल, डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का लगाया आरोप

Bihar News : आरा में डॉक्टर की लापरवाही से गयी महिला की जान,

ARA : जिले में डॉक्टर की लापरवाही से एक और महिला की जान चली गयी। घटना जिले के नवादा थाना क्षेत्र के महावीर टोला की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की दांत में दर्द होने के बाद महिला डॉक्टर को दिखाने आई थी। जहाँ डॉक्टर ने उसका इलाज किया था। 

परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शहीद भवन मोड़ को जाम कर दिया और जमकर बवाल काटा। 

वहीँ जाम की वजह से सड़क पर कई घंटे आवागमन प्रभावित रहा। इससे गाड़ियों की लम्बी कतार लग गयी। आक्रोशित लोगों ने मृतक महिला के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीँ प्रशासन से दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई करने की भी मांग की गयी है।

Nsmch

आरा से आशीष की रिपोर्ट