बगहा के रामनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अचानक लगी आग से कई घर जलकर राख, प्रशासन ने उपद्रवियों पर लगाया आरोप

बगहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अचानक लगी आग से कई घर जलकर राख हो गया। इधर प्रशासन का कहना है कि यह आग खुद ही लगाने का आरोप लगाया है और कुछ संदिग्ध सामाजिक तत्वों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है....

बगहा के रामनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अचानक लगी आ
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अचानक लगी आग से कई घर जलकर राख- फोटो : धीरज पराशर

Bagha : बगहा के रामनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अचानक लगी आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। त्रिवेणी चौक से सबुनी रोड के बीच का इलाका इस आग की चपेट में आ गया, जिससे कई घर जलकर राख हो गए और मौके पर भारी हड़कंप मच गया।


प्रशासन द्वारा पहले ही दी गई थी चेतावनी, लगातार जारी था विरोध

जानकारी के अनुसार, रामनगर में अवैध कब्जा हटाने को लेकर प्रशासन का यह अभियान तीसरे दिन भी जारी था। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को प्रशासन की ओर से पहले ही नोटिस देकर जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, अभियान के शुरू होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर विरोध-प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा था।


देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में लिया आग की लपटों ने

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच ही त्रिवेणी चौक और सबुनी रोड के बीच अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची उठती लपटों और धुएं के गुबार के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।


प्रशासन का आरोप- कुछ अतिक्रमणकारियों ने खुद लगाई आग, वीडियो से पहचान जारी

इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। प्रशासन ने कुछ अतिक्रमणकारियों पर खुद ही आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। स्थिति को नियंत्रित करने और उपद्रवियों की पहचान के लिए पुलिस अब वीडियो फुटेज खंगाल रही है, साथ ही कुछ संदिग्ध असामाजिक तत्वों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।


पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी

फिलहाल रामनगर पुलिस और प्रशासनिक अमला संयुक्त रूप से पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रहा है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है और इसके पीछे जिम्मेदार तथा उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


धीरज पराशर की रिपोर्ट