केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे 'अन्नपूर्णा' आवास : स्वर्गीय आर. के. सिन्हा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनो से मुलाकात कर जताया शोक

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व एसआईएस के संस्थापक आर.के सिन्हा के निधन के बाद उनके पटना स्थित आवास पर राजनेताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इस कड़ी में गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव उनके आवास पहुंचे....

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे 'अन्नपूर्णा' आवास : स्व
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे 'अन्नपूर्णा' आवास- फोटो : रिपोर्टर

Patna : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय आर. के. सिन्हा के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। वहीं उनके पटना के पाटलीपुत्रा स्थित आवास पर लोगों का श्रद्धांजली देने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज उनके 'अन्नपूर्णा' निवास पहुंचकर उनके के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर जताया गहरा दुख

केंद्रीय मंत्री ने स्वर्गीय सिन्हा के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र एवं भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने पूरे परिवार को सांत्वना दी और इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।


आगामी 12 नवंबर को आयोजित ब्रह्मभोज और प्रार्थना सभा का मिला निमंत्रण

मुलाकात के दौरान ऋतुराज सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को आगामी 12 नवंबर को उनके 'अन्नपूर्णा' आवास पर आयोजित होने वाले ब्रह्मभोज और प्रार्थना सभा में सम्मिलित होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।


भाजपा के संगठन निर्माण में स्वर्गीय आर. के. सिन्हा का योगदान अतुलनीय

संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद के रूप में स्वर्गीय आर. के. सिन्हा ने पार्टी और समाज सेवा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया था। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं और शुभचिंतकों द्वारा लगातार श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।


'अन्नपूर्णा' निवास पर प्रार्थना सभा की तैयारियां जारी

आगामी 12 नवंबर को होने वाली प्रार्थना सभा और ब्रह्मभोज को लेकर 'अन्नपूर्णा' आवास पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें देश व राज्य के कई प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।


रोहित की रिपोर्ट