मकई के खेत में मिली कॉलेज छात्र में मिली लाश, बदमाशों ने सिर में मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

Begusarai - बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आई है। जहां कॉलेज छात्र का शव मकई के खेत से बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं परिजन भी अपने बेटे की मौत पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। वहीं सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद पहुंची पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।
घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद बहियार की है। पुलिस ने मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव के वार्ड नंबर- 3 के रहने वाले परमानंद पासवान उर्फ पारो पासवान के बेटे सचिन कुमार (22) के रूप में की है। दलसिंहसराय कॉलेज में ग्रेजुएशन में सचिन पढ़ता था।
चौपाल में रात को सोने गया था
मृतक के पिता परमानंद पासवान ने बताया कि सचिन बराबर चौपाल पर जाकर सोता था। आज देर रात भी वह करीब 12 बजे हरिजन चौपाल पर सोने के लिए गया था। लेकिन सुबह में काफी देर तक घर वापस नहीं आया। सुबह काफी खोजबीन की गई, जिसमें कोई अता-पता नहीं चल सका।
सुबह मिली लाश, सिर में मारी गोली
गांव के लोग जब बहियार गए तो एक मकई के खेत में सचिन की लाश देखी। स्थानीय लोगों को जानकारी मिलने पर बहियार गए, तो खेत में सचिन की लाश पड़ी थी। उसके सिर में छेद है, लगता है बदमाशों ने सिर में पीछे से गोली मारकर हत्या की है।
पिता ने कहा है कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, पता नहीं किसने हत्या की है। हालांकि सचिन की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर गांव के ही कुछ युवकों ने किया है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। FSL टीम को भी सूचना दिया गया है।