BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक पहले अपहरण किया। फिर बाद में युवक को पीट पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को एक मकई के खेत में गड्ढे में दफना दिया। बताते चले कि युवक 16 मार्च से लापता था। आज उस युवक का शव एक मकई के खेत से पुलिस ने बरामद किया है। वहीं परिजनों ने कहा है कि युवक को पहले बदमाशों ने अपहरण किया। उसके बाद बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर शव को मकई के खेत में गड्ढा बनाकर दफना दिया। युवक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं युवक की हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है।
पूरा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी चौधरी टोल के कैथमा बढ़ की है। मृतक युवक की पहचान रामदीरी नकटी टोला के रहने वाले हरि किशोर सिंह का पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया कि पिछले 16 मार्च को घर से दो-तीन युवक इस बुलाकर ले गए। उसके बाद वह घर वापस नहीं आया। काफी खोजबीन किया गया। लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। थक हारकर परिजनों के द्वारा इस घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को दी। मटिहानी थाने के पुलिस भी लगातार खोजबीन अपने स्तर से कर रही थी। लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि जब आज कुछ लोग मकई के खेत में शौच करने के लिए गए तो काफी बदबू देने लगा। जब पास जाकर लोगों ने देखा तो फिर उस गड्ढा को खोदा गया। उस गड्ढे में शव दफनाया हुआ था।
लोगों ने बताया कि दीपक कुमार को निर्मम तरीके से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है। हत्या करने के बाद मकई के खेत में गड्ढा खोद कर शव को दफना दिया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी है। मौके पर मटियानी थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि लोगों का कहना है कि अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए है। वही इस संबंध में मटिहानी थाना अध्यक्ष ने बताया है कि पिछले तीन दिन से युवक लापता था। आज उसका शव को मकई के खेत से बरामद हुआ है।
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट