Bihar Politics: मौलवी, मस्जिद, फतवे और...गिरिराज सिंह का मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान, कहा- “मुसलमान होते है नमक..”
Bihar Politics: अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर सियासी तूफ़ान खड़ा कर दिया है।...

Bihar Politics: अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर सियासी तूफ़ान खड़ा कर दिया है। जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि “अगर तुम मस्जिदों से फतवा जारी करोगे तो हम भी मंदिरों से हुंकार भरेंगे।”
मंत्री जी यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि “मुसलमान नमक हराम होते हैं। केंद्र में मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार ने उन्हें हर योजना का लाभ दिया, लेकिन इसके बावजूद मुसलमान वोट नहीं देते।”
गिरिराज सिंह के मुताबिक, जब उनसे कई बार मुसलमानों से यह पूछा गया कि क्या उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला, तो उन्होंने स्वीकार किया कि हां, उन्हें लाभ मिला। लेकिन जब वोट देने की बात आई तो वे मुकर गए।
उनके इस बयान ने न सिर्फ़ सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि विपक्ष ने इसे ध्रुवीकरण की सियासत करार दिया है। विश्लेषक मान रहे हैं कि विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही गिरिराज सिंह के इस तरह के बयान सियासी तापमान और तेज़ करेंगे।
बेगूसराय पहले भी गिरिराज सिंह की सियासत का केंद्र रहा है और यहां से दिए गए उनके बयान अक्सर सुर्खियों से लेकर विवादों तक का सफ़र तय करते हैं।
रिपोर्ट- अजय शास्त्री