BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पंचायत समिति सदस्य के घर पर जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं दिनदहाड़े पंचायत समिति सदस्य के घर फायरिंग होने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। दिनदहाड़े बेख़ौफ़ अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि घटनास्थल पर कई थाने की पुलिस पहुंचकर कैंप कर रही है। जबकि घटनास्थल से पांच खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर प्रखंड कार्यालय के सामने की है।
बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर दो अपराधी आये और दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि गोली चलने के बाद घटनास्थल पर लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश के कारण अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को जान दिया है। हालांकि इस घटना के बाद घटनास्थल पर मंझौल डीएसपी सहित कई थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। साथ ही साथ घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया गया है। इस संबंध में सदर हेडक्वार्टर डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया है कि अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि घटनास्थल से पांच खोखा पुलिस बरामद किया है।
बताते चलें कि प्रमुख एवं उप प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर फ्लोर टेस्ट से पूर्व पंस के घर पर गोलीबारी की गयी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार आज चेरिया बरियारपुर.प्रखंड में प्रमुख एवं उप प्रमुख के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर फ्लोर टेस्ट से पूर्व पंस के घर पर गोलीबारी हुई है। बताया जाता हैं कि गोलीबारी की घटना चेरिया बरियारपुर के पंस अर्जुन चौधरी ने के घर पर थाना एवं प्रखंड कार्यालय के बीच में स्टेट हाइवे 55 के किनारे हुई है। हालांकि उक्त गोलीबारी की घटना में किसी के जख्मी अथवा हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं पुलिस के द्वारा जांच के क्रम में पंस अर्जुन चौधरी घर के पास से गोली का 5 खोखा बरामद किया गया है। साथ ही पंस के घर पर लगे गोली के निशान भी देखे गए हैं।
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट