Bihar News: कुछ लोग अभी भी मुंगेरीलाल के हसीन सपनों में खोए हुए हैं, लालू -तेजस्वी पर गिरिराज सिंह के बयान के बाद सियासी बवाल तय
Bihar News: बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर हमला किया है।

Bihar News: बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर हमला किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ लोग अभी भी मुंगेरीलाल के हसीन सपनों में खोए हुए हैं, विशेषकर पिता को अपने पुत्र की चिंता सताती है। आगामी चुनाव में जनता उन्हें इस बार सख्त जवाब देने वाली है।
गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि आज बिहार और केंद्र सरकार ने कई योजनाओं का ऐसा जाल बिछा दिया है, जिसकी गति 180 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक है। इस स्थिति में जनता हर गतिविधि पर नजर रख रही है, लेकिन कुछ लोग अभी भी मुंगेरीलाल के सपनों में खोए हुए हैं, विशेषकर पिता-पुत्र। ऐसे लोगों को जानता आयशा योजनाओं के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव में सटीक जवाब देगी।
वहीं पटना में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी पर गिरिराज ने कहा कि वे किसी से भयभीत नहीं हैं। लोकतंत्र में प्रशासन को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सही तरीके से करना चाहिए।
रिपोर्ट- अजय शास्त्री