BETTIAH : जिले के लौरिया थाना कांड संख्या 306/24 व बेतिया नगर थाना क्षेत्र के कांड संख्या 297/24 का मुख्य आरोपी अशर्फी धांगड को लौरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अशर्फी धांगड अपने ही पड़ोसी विनोद धांगड के हत्या मामले मे मुख्य आरोपी है। इस मामले में कार्रवाई करते हुये पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
इस मामले को लेकर मृतक विनोद धांगड की पत्नी जितु देवी के बेतिया नगर थाना मे फर्द बयान व लौरिया थाना कांड संख्या 306/24 के आवेदक अनार देवी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके बाद गिरफ्तार आरोपी को थाना से छुडाने के लिये परसा धांगडटोली से एक दर्जन से अधिक महिला पुरूष पहुंची थी और काफी हंगामा करने लगी।
काफी मशक्कत व लौरिया थाना के एसआई के समझाने पर शांत हुई। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा जा रहा है।
बेतिया से आशीष की रिपोर्ट