LATEST NEWS

Python In Bagaha: सड़क पर 8 फीट लंबा अजगर,थरथर कांपने लगे लोग, फिर मची भगदड़

Python In Bagaha: बगहा में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक विशालकाय अजगर सड़क पर आधा घंटा लेटा रहा। गनीमत रही कि इससे पहले ही लोगों की नजर पड़ गयी।

Python
सड़क पर 8 फीट लंबा अजगर- फोटो : social Media

Python In Bagaha:  बगहा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशाल अजगर मुख्य सड़क पर आकर लेट गया। अजगर के सड़क पर होने के कारण कुछ समय के लिए आवाजाही ठप हो गई और लोग दूर खड़े होकर उसे देखने लगे। एक 8 फीट लंबा अजगर पर्यटकों के सामने आ गया और सड़क पर आधा घंटा लेटा रहा। यह घटना वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व (VTR) के पास हुई, जहां सुबह टहलने निकले लोग और पर्यटक इस विशालकाय अजगर को देखकर हैरान रह गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह अजगर संभवतः जंगल से भटककर मुख्य सड़क पर आ गया था।

जब अजगर सड़क पर लेटा हुआ था, तो वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोग डर के मारे दूर खड़े रहे, जबकि अन्य ने अपने मोबाइल फोन से इस अद्भुत दृश्य की तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह दृश्य न केवल रोमांचक था बल्कि स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल भी बना रहा।

अजगर लगभग आधे घंटे तक सड़क पर निष्क्रिय पड़ा रहा। इसके बाद, वह धीरे-धीरे सड़क छोड़कर वापस जंगल की ओर चला गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से जंगल से भटककर जानवरों का रिहायशी इलाकों में आना बढ़ गया है। वाल्मीकिन टाइगर रिजर्व में तेंदुआ, भालू और अजगर की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिसके कारण ये जानवर अक्सर दिखाई दे रहे हैं। इससे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में आने वाले सैलानी रोमांचित होते हैं।

Editor's Picks