Bihar News : बेतिया में सड़क किनारे आम के पेड़ से लटका मिला 70 वर्षीय वृद्ध का शव, इलाके में फैली सनसनी

Bihar News : प•चम्पारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के बारवा गांव में सड़क किनारे बगीचे में आम के पेड़ से 70 वर्षीय वृद्ध का शव लटका मिला । जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है........पढ़िए आगे

Bihar News : बेतिया में सड़क किनारे आम के पेड़ से लटका मिला
वृद्ध का मिला शव - फोटो : ASHISH

BETTIAH : पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के बारवा सेमरा घाट पंचायत अंतर्गत बारवा गांव में पुलिस प्रशासन के लिए एक बार फिर बड़ी पहेली सामने आई है। सरिसवा–पीपरपांती मुख्य मार्ग के किनारे हरेंद्र राम के बगीचे में एक आम के पेड़ से करीब 70 वर्षीय वृद्ध ललन साह का शव संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ मिला, जिससे आसपास के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना को लेकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस या प्रशासन की तरफ से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आखिरकार इस वृद्ध की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनका शव पेड़ से कैसे लटका मिला, यह एक बड़ा और अनसुलझा सवाल बना हुआ है जिसकी जांच बेहद जरूरी है। घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लेते हुए शव की पहचान व छानबीन में जुट गई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच (GMCH) भेज दिया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आधिकारिक रूप से पुलिस द्वारा शव की पूरी पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

आशीष की रिपोर्ट