BETTIAH : पलायन रोको नौकरी दो यात्रा का शुभारंभ भारतीय युवा कांग्रेस एवं नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कर्मभूमि भितिहरवा गांधी आश्रम से प्रारंभ की गई। यात्रा का शुभारंभ करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि भितिहरवा गांधी आश्रम देश के आजादी का ऐतिहासिक स्थल रहा है। पंडित राजकुमार शुक्ल के बुलावे पर गांधी यहां पहुंच कर अंग्रेजों के विरुद्ध प्रथम चंपारण सत्याग्रह आंदोलन की नींव रखी थी। उन्होंने चंपारण सत्याग्रह के उन महान सपूतों की मदद से चंपारण में निलहो अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी और चंपारण सहित पूरे देश के को आजादी मिली। यही कारण है कि युथ कांग्रेस के नेतृत्व में पार्टी पलायन रोको नौकरी दो यात्रा का शुभारंभ 16 मार्च को भितिहरवा से की है।
यात्रा का पहला चरण भितिहरवा , नरकटियागंज, बेतिया, मोतिहारी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, वैशाली होते हुए 22 मार्च को पटना सदाकत आश्रम में पहुंचकर समाप्त होगी। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस हर प्रखंड गांव मोहल्ले होते हुए लोगों को संदेश देगी कि युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए पलायन को कैसे रोका जाए तथा लोगों को स्थाई नौकरी कैसे दिया जा सके। उन्होंने डबल इंजन की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार कि आबादी करीब 14 करोड़ है। सरकार के गलत नितियों से जनता परेशान हैं। बिहार को नफरत की आग मे जलाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी नफरत की आग को बुझा कर एक सुदृढ़ बिहार बनाना चाहता है।
लोगों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेक इरादे को देखते हुए आप भी पद यात्रा से जुड़े। कन्हैया कुमार भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचकर सर्वप्रथम गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सर्धासुमन अर्पित किये। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आप अपने बच्चों के बारे में सोचे। बिहार में ना तो नौकरी है, नहीं पढ़ाई है, नहीं सुरक्षा है, नहीं सड़क है, नहीं अस्पताल है, जनता बेहाल है। लोगों को स्थाई नौकरी नहीं मिल रही है। सभी नौकरी ठेका पर दिया जा रहा है। पद यात्रा में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, युथ प्रदेश अध्यक्ष गरीबदास, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव, बिहार प्रदेश के युवा महासचिव जितेंद्र यादव, दिलशाद आलम, राजकुमार महतो, शकिल अहमद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।
बेतिया से आशीष की रिपोर्ट