Bihar News : कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के घुवाबै गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की प्रतिमा का किया अनावरण

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. सदानंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद भी किया.....पढ़िए आगे

Bihar News : कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के घुवाबै गांव पहुंचे
प्रतिमा का अनावरण - फोटो : ANJANI

BHAGALPUR : भागलपुर कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के घुवाबै गांव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। उन्होंने यहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय सदानंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस महत्वपूर्ण मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद थे। जदयू नेता एवं स्व. सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने कहा कि यह पूरे कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके पिता की प्रतिमा का अनावरण किया।

उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि आज़ादी के बाद अब तक उनके गांव में किसी मुख्यमंत्री का दौरा नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार नीतीश कुमार यहाँ पधारे हैं। इस अवसर पर स्थानीय लोग और राजनीतिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस कार्यक्रम को यादगार बनाने में योगदान दिया। शुभानंद मुकेश ने कहा कि यह कदम उनके पिता की जनता के प्रति सेवाभाव और योगदान को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। 

कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं की भी उपस्थिति रही। जिन्होंने अपने उत्साह और सम्मान से इस कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर ग्रामीणों और उपस्थित लोगों से संवाद किया और उनके विकास तथा कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।  

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट