Bihar Politics : पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा-पढ़ाई न लिखाई, इनको बनना है मुख्यमंत्री....
Bihar Politics : पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. उन्होने कहा की पढ़ाई न लिखाई, लेकिन इनको बनना है मुख्यमंत्री....पढ़िए आगे

BHAGALPUR : पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कुछ महीने पहले 2025 चुनाव में भाजपा से मुख्यमंत्री का चेहरा होने की मांग की थी। अब उनके बोल बदले हैं। अश्वनी चौबे ने नीतीश कुमार को एनडीए का चेहरा बताया है। साथ ही तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को इलार बिलार बता दिया है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने राजद को भ्रष्टाचारी और दुष्कर्म करने वाला पार्टी बताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार होंगे। हमारी पार्टी ने तय किया है कि एनडीए में नीतीश कुमार चेहरा होंगे। पार्टी ने निर्णय लिया है यह अच्छी बात है। एनडीए इंटेक्ट है ये ठगबंधन का सरकार बनने वाला नही है।
तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के बयान पर उन्होंने कहा कि इनका जन्मे मुख्यमंत्री बनने के लिए हुआ है। लगता है पढाई न लिखाई बनेंगे मुख्यमंत्री। इनका परिवार यहां मुख्यमंत्री बनने ही आया है। जितना प्रकार का भ्रष्टाचार रहा है पूरा परिवार भ्रष्टाचार का पर्याय है।
अश्विनी चौबे ने कहा की अभी कहता है बेरोजगारों को रोजगार दो। लेकिन रेलवे में नौकरी के नाम पर जमीन हड़पने का काम किया है। उसपर छापा पड़ता है तो कहता है मोदी सरकार करवाती है। दुष्कर्म करोगे जेल नहीं जाओगे। ईडी का छापा नहीं पड़ेगा तो क्या अगरबत्ती दिखाया जाएगा। यह जितना इलार बिलार है सबका खात्मा हो जाएगा
भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट