Bihar Crime : अवैध संबंध के शक को लेकर शख्स ने पत्नी और बेटी को मारी गोली, चाक़ू मारकर की ख़ुदकुशी की कोशिश, मचा हड़कंप
Bihar Crime : अवैध सम्बन्ध के शक में पति ने पत्नी को गोली मार दिया. साथ ही बेटी पर भी गोली चला दी. वहीँ चाक़ू मारकर ख़ुदकुशी करने की कोशिश की......पढ़िए आगे

BHAGALPUR : जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के बदलूचक गांव में सनसनीखेज वारदात हुई है। जहाँ एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मार दी और फिर खुद को भी चाकू घोंपकर आत्महत्या की कोशिश की। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान बदलूचक निवासी मोहम्मद मजहर, उसकी पत्नी अफरोज और बेटी शकीला के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मजहर ने पत्नी के पेट में गोली मारी जो आर-पार होकर पास में सो रही बेटी के सीने में जा फंसी। पत्नी को गंभीर हालत में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जबकि बेटी का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती शकीला ने बताया कि वह सो रही थी। तभी अचानक उसके अब्बा ने गोली चला दी।
वहीं आरोपी मजहर ने कहा कि वह गुस्से में था। इसलिए गोली चला दी। उसने यह भी कबूल किया कि उसके पास पहले से बंदूक और गोली मौजूद थी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया। फिलहाल उसका इलाज पुलिस कस्टडी में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है की पति को पत्नी पर अवैध सम्बन्ध का शक था। इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया है।
भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट