Rahul Gandhi : राहुल गाँधी के बिहार दौरे पर बीजेपी सांसद ने कसा तंज, कहा-आने से कोई फर्क नहीं पड़ता, घूमकर चले जायेंगे...

Rahul Gandhi : कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी आज बिहार दौरे पर आये थे. इस पर निशाना साधते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा की राहुल गांधी पदयात्रा कर ले या फिर भागलपुर में बैठ जाए। यहां के लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला....पढ़िए आगे

Rahul Gandhi : राहुल गाँधी के बिहार दौरे पर बीजेपी सांसद ने
राहुल गाँधी पर तंज - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान पटना में सबसे पहले उनका भव्य  स्वागत किया गया। उसके बाद वह "पलायन रोको नौकरी दो" यात्रा में शामिल होने बेगूसराय पहुंचे। राहुल गांधी के बिहार आगमन पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने जमकर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी पदयात्रा कर ले या फिर भागलपुर में बैठ जाए। यहां के लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

साथ ही उन्होंने कहा की कांग्रेस ने देश में 60 वर्षों तक राज किया है। लेकिन 1947 से लेकर 2005 तक कांग्रेस  ने क्या किया। यह देश की जनता पूछना चाहती है। वही निशिकांत दुबे ने बताया कि बिहार के जिन क्षेत्रों में बाढ़ का प्रकोप है उसको लेकर केंद्र सरकार काफी सजग है। जिसके तहत नदी जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। जैसे कोसी मेंची लिंक, इस योजना से खगड़िया बेगूसराय भागलपुर में जितने जगह पर बाढ़ की स्थिति बराबर होती है। उसे पर कंट्रोल किया जाएगा।

NIHER

साथ ही उन्होंने बताया कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय विक्रमशिला स्कूल के समानांतरपुर कठेरिया रेल लाइन बक्सर साहिबगंज के गंगा नदी के किनारे मैरिन ड्राइव यह सभी योजनाएं बिहार के लोगों को काफी फायदा पहुंचाएगा।

Nsmch

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट