Bihar Politics : भाजपा भगाओ, बिहार बचाओ नारे के साथ तेजस्वी ने भागलपुर में किया चुनावी आगाज, कहा महिलाओं के खाते में हर साल मिलेंगे 30 हज़ार रूपये
Bihar Politics : भागलपुर में तेजस्वी ने चुनावी आगाज कर दिया है. जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की महिलाओं के खाते में हर साल 30 हज़ार रूपये दिए जायेंगे......पढ़िए आगे

BHAGALPUR : जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के गोराडीह में तेजस्वी प्रसाद यादव के जनसंवाद कार्यक्रम में भीड़ उमड़ गयी। इस कार्यक्रम का मंच संचालन राजद जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद यादव ने किया।
कार्यक्रम में तेजस्वी प्रसाद यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की बिहार में बीस साल से नीतीश कुमार की सत्ता रहने पर बिहार में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध कि घटना बढ़ी है।
बिहार की जनता से वोट लेकर भाजपा सरकार गुजरात में फैक्ट्री खोल रही है। बिहार के लोग पलायन कर रहे हैं। भाजपा सरकार वोट चोर की सरकार है। उन्होंने भाजपा भगाओ, बिहार बचाओ के साथ चुनावी आगाज किया। महागठबंधन की सरकार बनेगी तो प्रत्येक महिलाओं को सम्मान योजना के तहत तीस हजार रूपए प्रति साल खाते में जाएगा।
कहा की हर घर के लोगों को रोजगार मिलेगा सहित अन्य घोषणा का बौछार लगा दी। कहा जो तेजस्वी कहता है वह कर के दिखाता है। इशारों में कहलगांव से रजनीश कुमार को चुनाव लड़ाने की बात कही। इस दौरान महागठबंधन के धौरिया विधायक भुदेव चौधरी, गोंड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव, सहित अन्य महागठबंधन के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट