बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News: BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम, 4 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अब 13 दिसंबर को आयोजित होगी। प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 4 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BPSC 70th preliminary exam

Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीसीई) की तारीख में बदलाव किया है। जारी नोटिस के अनुसार अब प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर, 2024 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। इससे पहले यह परीक्षा 17 नवंबर को होनी थी। BPSC 70वीं कंबाइंड परीक्षा का विज्ञापन 22 सितंबर को ही जारी किया गया था। 

4 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इस बार बीपीएससी ने 2027 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है, जो कि आयोग के इतिहास में संयुक्त सिविल सेवा के लिए सबसे बड़ी भर्ती है। प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 4 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं अभ्यर्थी 19 अक्टूबर तक अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) में सुधार कर सकते हैं।

UPSC के अभ्यर्थी भी करेंगे अप्लाई

इस भर्ती में अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, राज्य कर आयुक्त, प्रोबेशन पदाधिकारी, ग्रामीण विकास पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी आदि कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। वहीं इस बार पदों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, जिसके कारण आवेदन की संख्या में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। UPSC की तैयारी करने वाले कई अभ्यर्थी भी बीपीएससी की परीक्षा देते हैं। इस बार पदों की संख्या अधिक होने के कारण ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है।


8 से 10 लाख छात्र कर सकते हैं आवेदन

बता दें कि, बीपीएससी ने 22 सितंबर को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। पहले 1957 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, लेकिन बाद में इसमें 70 पद और जोड़े गए। आयोग को उम्मीद है कि इस बार लगभग 8 से 10 लाख आवेदन प्राप्त होंगे।

लेवल-9 में इन पदों पर होगी भर्ती

अनुमंडल पदाधिकारी/वरीय उप समाहर्ता: 200

पुलिस उपाधीक्षक (बिहार पुलिस सेवा): 136

राज्य कर आयुक्त (बिहार वित्त सेवा): 168

प्रोबेशन पदाधिकारी : 35 पद

सहायक निबंधक : 29

वित्तीय प्रशासनिक : 6

विभिन्न विभाग में: 174

लेवल-7 में इन पदों पर भर्ती

ग्रामीण विकास पदाधिकारी: 393

राजस्व अधिकारी: 287

आपूर्ति निरीक्षक: 233

प्रखंड अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण पदाधिकारी: 125

विभिन्न विभाग में: 213

लेवल-6 में इन पदों पर भर्ती

प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग- 28

Editor's Picks