Bihar News : सारण के मांझी में श्रीराम घाट और अटल स्मारक का भव्य लोकार्पण, भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

Bihar News : श्रीराम घाट एवं अटल स्मारक के लोकार्पण पर ओम कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी है.....पढ़िए आगे

Bihar News : सारण के मांझी में श्रीराम घाट और अटल स्मारक का
भाजपा नेता ने दी बधाई - फोटो : SOCIAL MEDIA

SONPUR : सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र में श्रीराम घाट एवं अटल स्मारक के भव्य लोकार्पण समारोह को लेकर भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, उपमुख्यमंत्री एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री तथा बिहार सरकार के जिला प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव सहित सभी जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ओम कुमार सिंह ने कहा कि मांझी की पावन धरती पर श्रीराम घाट एवं अटल स्मारक का लोकार्पण क्षेत्र के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व का अवसर है। यह पहल न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देगी, बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को भी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। मांझी जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले क्षेत्र में घाट का सौंदर्यीकरण एवं अटल स्मारक का निर्माण स्थानीय लोगों के लिए गर्व का विषय है। भाजपा नेता ने महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव तथा नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ,के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

उन्होंने कहा कि श्रीराम घाट धार्मिक पर्यटन, स्थानीय संस्कृति और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह आयोजन मांझी की पहचान को एक नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा।