Bihar News : कटिहार में आपसी विवाद में दो पक्षों में चले तीर और गोली, एक की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुए जख्मी, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : कटिहार में दो पक्षों में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीँ दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पढ़िए आगे

Bihar News : कटिहार में आपसी विवाद में दो पक्षों में चले तीर
दो पक्षों में गोलीबारी - फोटो : SHYAM

KATIHAR : कटिहार में जमीन विवाद को लेकर की गयी गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीँ दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पिंडा गांव के इस घटना के बारे में जमीन को लेकर दोनों पक्षों की अपना अपना दावा है।

गोविंद सिंह का कहना है कि उनके जमीन को आदिवासी पक्ष द्वारा जबरन कब्जा करने के मकसद से जोतना की कोशिश किया जा रहा था। जबकि आदिवासी पक्ष का दावा है कि इस मामले में कोर्ट से उन लोगों को आदेश मिला है। 

इसी को लेकर दोनों पक्ष में जमकर बवाल हो गया। जिसमें तीर और गोली चलने से कुल तीन लोग घायल हो गए। जिसमें एक की मौत और दो लोग घायल है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

Nsmch
NIHER

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट