बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Crime News: खाली डब्बा मांगने के बहाने महिला के घर में घुसा युवक, ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, जख्मी महिला का अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास में संपत्ति विवाद में एक महिला को गोली मार दी गई है। महिला की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि खाली डब्बा मांगने के बहाने आरोपी रिश्तेदार ने घर में घुसकर महिला को गोली मारी।

Rohtas Crime
woman was shot in Rohtas- फोटो : Reporter

Rohtas: बिहार के रोहतास से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां संपत्ति विवाद में महिला को गोली मार दी गई है। दरअसल, पूरा मामला रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के बम्हौर का है। जहां संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला पर गोली चला दी गई है। घायल महिला की पहचान कुंती कुंवर के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला?

घायल महिला की बेटी और दामाद उनके साथ रहते हैं। बताया जाता है कि संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। पीड़ित का दामाद पंकज सिंह ने बताया कि उन्होंने लगभग 20 दिन पहले अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के खिलाफ शिवसागर थाने में मामला दर्ज कराया था। आरोपी लगातार उन्हें और उनके परिवार को धमका रहे थे और घर छोड़ने के लिए कह रहे थे। वहीं आज आरोपी पेट्रोल लाने के लिए एक खाली डब्बे की मांग लेकर उनके घर आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में कुंती कुंवर गोली लगने से घायल हो गईं। उनकी बेटी बाल-बाल बच गई।


पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घायल महिला के दामाद पंकज सिंह ने बताया कि 20 दिन पहले ही आरोपियों के खिलाफ शिवसागर थाना में केस दर्ज करवाया गया था। वहीं आज आरोपियों ने गोलीबारी की घटना का अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रोहतास से रंजन की रिपोर्ट

Editor's Picks