Bihar Board Inter Exam 2026: आरा में बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, 39 केंद्रों पर 41 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

Bihar Board Inter Exam 2026: आरा में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 2 फरवरी से शुरू होने वाली है। भोजपुर जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर 41 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

Bihar Board Inter Exam 2026
आरा में बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा को तैयारी पूरी- फोटो : news4nation

Bihar Board Inter Exam 2026: आरा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा भोजपुर जिले के 39 परीक्षा केंद्रो पर आयोजित की गई है, दो पारियों में आयोजित इस परीक्षा में 41383 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। भोजपुर जिले के आरा शहर के अलावा जगदीशपुर एवं पीरों में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां की परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:45 तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 से लेकर 5:15 तक आयोजित की जाएगी।

इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। वही उड़न दस्ता और फ्लाइंग स्क्वायड का भी गठन किया गया है, जो कि पूरे परीक्षा पर नजर रखेगी। परीक्षा केंद्र के बाहर निषेधाज्ञा लागू किया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर परीक्षा केंद्र में पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके अलावे आधे घंटे पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की गई है। 

कब तक चलेगी परीक्षा

2 फरवरी से आयोजित यह परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। इसको लेकर भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने साथ खास बातचीत के क्रम में बताया कि 2 फरवरी से आयोजित इस इंटरमीडिएट की परीक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 39 परीक्षा केंद्रो पर 41000 से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। केंद्र अधीक्षक के साथ-साथ परीक्षा केंद्र पर तैनात दंडाधिकारियों को भी ब्रीफिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है एवं परीक्षा को भय मुक्त सदाचार मुक्त शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा